फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - निगम अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों के घरों के आगे हो रही सफाई

- निगम अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों के घरों के आगे हो रही सफाई

Sun, 13 May 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
- निगम अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों के घरों के आगे हो रही सफाई
अंबाला कैंट/सिटी। पांच दिन से सफाई कर्मी हड़ताल पर हैं जिससे ट्विन सिटी गंदगी से अट गई। मगर अधिकारियों के निवासों पर इसका कोई खास असर पड़ता हुआ नहीं दिखाई दे रहा। जहां शहर के गली-मोहल्लों में गंदगी पड़ी है वहीं अधिकारियों के बंगले एवं कॉलोनियां चकाचक पड़ी हैं। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त है मगर हकीकत इससे कहीं दूर है। ट्विन सिटी के कई एरिया ऐसे हैं जहां खड़ा होना तो दूर वहां से निकलना मुश्किल हो गया है जिसके चलते पब्लिक में भी काफी रोष है। गंदगी का उठान न होने से लोग जमकर नगर निगम अधिकारियों को कोस रहे हैं। वहीं अधिकारियों के दावों की सच्चाई जाने के लिए अमर उजाला टीम ने ट्विन सिटी की तरफ रुख किया।
विज्ञापन


डीसी से लेकर अन्य अफसरों के घर व कॉलोनियां चकाचक
सिटी में डीसी निवासी, आफिसर कालोनी, एसपी आफिस एवं निवासी, एडीसी निवास, निगम कमिश्नर, एसडीएम, सीएमओ आदि के निवासों के आसपास गंदगी का नामोनिशान तक नहीं था। बताते हैं कि प्रतिदिन यहां पर सुबह व शाम को कर्मी सफाई करते हैं। इसी तरह कैंट में निगम एवं अन्य अधिकारियों की एमसी कॉलोनी में सफाई पूरी तरह से चकाचक थी। यहां पर रोजाना सफाई कर्मी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

अफसरों के निवासों के विपरीत ट्विन सिटी में गंदगी
कैंट में पल्लेदार मोहल्ला में पहुंचे। यहां मकानों के बीचों-बीच से गुजर रहा नाला गंदगी से अटा पड़ा मिला। लोगों ने बताया कि हड़ताल होने के कारण कर्मचारी नाले की सफाई भी नहीं करने आए। ऐसे में दुर्गंध के कारणा घरों के बाहर तो दूर अंदर बैठना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 क्रॉस रोड में भी नाला सफाई के अभाव में गंदगी से अटा
12 क्रॉस रोड पर भी नाला सफाई के अभाव में गंदगी से अटा पड़ा मिला। हालात यह थे कि नाला एक तरफ से पूरी तरह बंद होने के कारण पानी जाम था। ऐसे में नाले में गंदगी की भरमार थी। यहां भी लोगों ने बताया कि 10 दिन से नाले की सफाई नहीं हो पाई जिसके चलते नाला गंदगी से अट गया है।

बस स्टैंड पर भी गंदगी की भरमार
12 क्रॉस रोड से निकलने के बाद हम बस स्टैंड पर पहुंचे। बेशक बस स्टैंड की बाहर की तरफ गंदगी नहीं पाड़ी मिली। मगर बस स्टैंड के अंदर सब्जी मंडी की तरफ गंदगी की भारी भरमार थी।

हड़ताल को तीन यूनियनों ने ओर दिया समर्थन
उधर नगर निगम सदर व सिटी जोन के गेट के सामने हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों को शनिवार को तीन ओर यूनियनों सर्व कर्मचारी संघ, आशा वर्कर तथा नगर पालिका कर्मचारी महासंघ ने समर्थन दिया। नगरपालिका कर्मचारी संघ के सलाहकार राजेंद्र कुमार ने कहा कि हड़ताल को शुक्रवार से चार दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। अगर राज्य सरकार उनकी मांगें नहीं मानी तो हड़ताल को ओर आगे बढ़ा दिया जाएगा। वहीं सिटी में भी नगरपालिका कर्मचारी संघ में जिला प्रधान प्रदीप मचल की अध्यक्षता में सभी कर्मचारी शनिवार को भी हड़ताल पर रहे। नौ मई से जारी हड़ताल का आखिरी दिन था, लेकिन कर्मचारियों ने मांगें पूरी न होने पर इसे 14 मई तक बढ़ा दिया है। अग्निशमन एवं नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रणदीप सिंह ने कहा कि जब तक सरकार द्वारा विज्ञापित 1646 पदों को निरस्त नहीं किया जाता व 1360 कर्मचारियों को विभाग में समायोजित नहीं किया जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

सफाई कर्मचारियों के हड़ताल से गंदगी पर असर तो पड़ा है। इसके लिए मैंने स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज व नगर निगम अधिकारियों के इसके बारे में लिखा है कि कर्मचारियों की समस्या का समाधान किया जाए। हड़ताल के कारण आमजन भी काफी प्रभावित हो रहा है। इसलिए सरकार व अधिकारियों को इस मामले में सुनाई करनी चाहिए।
- रमेश मल, मेयर, नगर निगम, अंबाला।

कर्मचारियों की हड़ताल के कारण दिक्कत तो आ रही है, लेकिन हमारा प्रयास जारी है कि सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रहे। हर तरफ सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है। हम यह भी कोशिश कर रहे हैं कि कम से कम डोर टू डोर कर्मचारियों को काम पर लगाया जाए।

- धर्मबीर सिंह, कमिश्नर, नगर निगम, अंबाला।

हड़ताल के कारण सफाई व्यवस्था पर किसी भी प्रकार का असर नहीं पड़ा। साढ़े 300 लगभग सफाई कर्मी है जिनमें से कुछ हड़ताल पर है। हमारा कार्य सुचारू रूप से चल रहा है।
- विनोद बैनीवाल, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर निगम, अंबाला कैंट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed