{"_id":"5ad8f2094f1c1b58098b56c8","slug":"81524167177-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- लोगों ने कहा, इस तरह से विकास कार्य हुए तो कब मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- लोगों ने कहा, इस तरह से विकास कार्य हुए तो कब मिलेगी राहत
Updated Fri, 20 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन किलोमीटर लंबी सड़क का 17 महीने बाद भी काम अधूरा, लोगों में रोष
अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा।
महाराणा प्रताप चौक से शाहाबाद बाईपास तक तीन किलोमीटर लंबी सड़क का हिस्सा 17 महीने बीतने पर भी पूरा नहीं हो पाया है। इससे जहां आवाजाही प्रभावित है, वहीं लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि सिर्फ यही कार्य धीमा नहीं है, जबकि नाला निर्माण और सीवरेज के कार्य भी धीमी गति से चल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2016 से महाराणा प्रताप चौक से शाहाबाद बाईपास तक मात्र तीन किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण करने का काम शुरू हुआ था, जो 17 महीने बीतने के बाद अभी तक पूरा नहीं हुआ है। स्थानीय निवासियों में शेर सिंह, पवन कुमार, महिंद्र ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस निर्माण कार्य में घटिया मैटीरियल के प्रयोग होने के आरोपों के साथ समय पर पूरा नहीं करने से सिर्फ यहां की जनता को ही परेशानी हुई है। सड़क निर्माण के साथ मुख्य बाजार में नालों का भी निर्माण किया गया, जबकि गंदे पानी की निकासी कहां होगी, इसके लिए जनता आज भी सवाल पूछ रही है। सड़क और नालों के निर्माण का काम अभी पूरा भी नहीं हुआ और साथ ही बराड़ा में सीवरेज डालने का काम शुरू कर दिया। सीवरेज डालने के लिए नगर की लगभग सभी गलियों को खोद दिया और सीवरेज पाइप डालकर मेनहोल बना दिए। उसके बाद ठेकेदार ने न तो गड्ढे भरे और न ही गलियों की मरम्मत की। अब हालात यह हैं कि गलियों के रास्ते उबड़-खाबड़ हो गए हैं, जिससे जनता को ही परेशानियां हो रही हैं। कुछ जगहों पर लोगों ने मिट्टी उठवा कर गली की मरम्मत अपने खर्चे पर की है। शिकायत करने पर नगर पार्षदों ने अपनी असमर्थता जताते हुए अपने हाथ खड़े कर दिए। अब बराड़ा में अधोया रोड (नई बनी) पर मंडी गेट के सामने सीवरेज डालने के लिए जेसीबी मशीन से तोड़ा जा रहा है।
इस बारे में एसडीएम बराड़ा गिरीश कुमार ने कहा कि विकास कार्य तेजी से करवा जाएं इसके लिए कहा जाएगा। मामला संज्ञान में है, इस पर तेजी से कार्रवाई की जाएगी।