{"_id":"5aac1a504f1c1ba7758b5e71","slug":"81521228368-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- चार दुकानदारों को पुलिस ने लिया हिरासत में, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- चार दुकानदारों को पुलिस ने लिया हिरासत में, मामला दर्ज
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रांडेड मोबाइल कंपनी के नाम पर नकली सामान बेचने की शिकायत, चार हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
अंबाला छावनी के कच्चा बाजार स्थित चार मोबाइल की दुकानों पर शुक्रवार को पुलिस ने नकली सामान बेचने की शिकायत मिलने के बाद दुकानों में छापामारी की। एप्पल कंपनी के फील्ड अधिकारी की ओर से शिकायत दी गई थी कि इन दुकानों पर एप्पल और बेस्ट कंपनी की तरह नकली सामान बेचा जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद कैंट थाना पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई और दुकान से कुछ सामान भी बरामद किया गया। पुलिस की ओर से सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कंपनी के फील्ड अधिकारी रजत कुमार की ओर से शिकायत की गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस की ओर से अलग-अलग दुकानों पर छापामारी की गई। जिन दुकानों पर छापामारी की गई है उनमें कालड़ा कम्यूनिकेशन, भसीन कम्यूनिकेशन, गर्ग कम्यूनिकेशन और एक अन्य दुकान शामिल है। इन दुकानों पर कार्रवाई होने के बाद मोबाइल संचालकों में भी हड़कंप मच गया। इस दौरान भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया। चारों मोबाइल दुकान संचालकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। देर रात पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया।