फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   पेज नंबर चार पर लीड :::

पेज नंबर चार पर लीड :::

Tue, 01 Aug 2017 11:47 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
पेज नंबर चार पर लीड :::
फोटो नंबर...21
विज्ञापन


पानी निकासी न होने पर परिसर में जमा पानी, पनप रहे मच्छर
- एसडीएम व तहसील कार्यालय परिसर में नहीं पानी निकासी की व्यवस्था
- बरसात के बाद से परिसर व मुख्य गेट के बाहर जमा हो जाता है पानी
- उधर, एसडीएम व तहसील कार्यालय में सर्वर डाउन, परेशान उपभोक्ता
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। एसडीएम कार्यालय में काम करवाने के लिए पहुंचने वाले उपभोक्ताओं में मलेरिया व डेंगू के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। ये हालात एसडीएम परिसर में पानी की निकासी न होने के कारण जलभराव के कारण बन रहे हैं। परिसर में जगह-जगह बारिश का पानी जमा हुआ है और विभाग द्वारा भी पानी निकासी को लेकर कोई बंदोबस्त नहीं किए गए हैं। इस कारण खड़े पानी में मच्छर पनपने शुरू हो गए हैं और महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है।

मुख्य द्वार पर जमा पानी से निकलते हैं उपभोक्ता
कार्यालय में अव्यवस्था की बात करें तो दाखिल होते ही मुख्य गेट पर जलभराव की स्थिति से निपटना पड़ता है, जहां उपभोक्ता खड़े पानी से ऊपर से गुजर कर अंदर दाखिल होते हैं। जैसे ही उपभोक्ता परिसर से होते हुए ई-दिशा केंद्र के पास पहुंचते हैं तो एक बड़े हिस्से में बारिश का पानी जमा हुआ है। इस पानी से कार्यालय में वाहन खड़े करने में तो परेशानी आ रही है, पानी के अंदर मच्छर भी पनपने शुरू हो गए हैं। इस कारण उपभोक्ताओं को मलेरिया व डेंगू अन्य बीमारियों फैलने का भी खतरा बना हुआ है। हैरानी की बात यह है कि रोजाना उपभोक्ताओं समेत अधिकारी भी परिसर से गुजरते हैं और करीबन एक सप्ताह से कार्यालय में जलभराव का आलम है। कोई भी प्रशासनिक अधिकारी इस अव्यवस्था को सुधारने के लिए कदम उठा रहा है। जबकि ये पानी कार्यालय की सुंदरता भी बिगड़ रहा है।
विज्ञापन


यह बोले लोग
कार्यालय में पहुंचने वाले जसबीर सिंह, राजेंद्र मनचंदा, उमेश वर्मा, राजिंद्र प्रसाद, दलीप सिंह का कहना है कि कार्यालय में मुख्य द्वार पर ही अव्यवस्था का आलम है। यहां से वाहनों से निकलना तो दूर पैदल निकलना तक मुश्किल हो जाता है और अंदर दाखिल होने के लिए पानी में ईंटे रखकर अंदर आना पड़ता है। पानी भी जगह-जगह जमा खड़ा है और निकासी की कोई व्यवस्था ही नहीं है। ऐसे में बरसातों के मौसम में पानी के हालात ज्यों के त्यों रहेंगे तो जल्द ही उपभोक्ता काम करवाने के साथ-साथ बीमारी भी लेकर जाएंगे। विभाग के अधिकारियों को चाहिए कि वह हालात की ओर गौर करें और उन्हें तुरंत सुधारने का प्रयास करें। ताकि लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सर्वर डाउन होने से प्रभावित हो रहा काम
तहसील व ई दिशा केंद्र में मंगलवार भी सर्वर ने उपभोक्ता व कर्मचारियों के पसीने छुड़ाकर रखे। सुबह के समय अचानक से सर्वर डाउन हो गया और उपभोक्ताओं का काम पूरी तरह से प्रभावित हो गया। मजबूरन बारी के इंतजार में उपभोक्ता कार्यालय में घंटों बैठे रहे। करीबन दो घंटे के बाद कुछ समय के लिए सर्वर ठीक चला, परंतु दिनभर सर्वर डाउन होने के कारण उपभोक्ता काम को लेकर चक्कर काटते नजर आए। सर्वर डाऊन होने के कारण कार्यालय में लर्निंग लाइसेंस, आरसी व तहसील कार्यालय में रजिस्ट्रियों की ऑनलाइन अपॉइनमेंट आदि का काम प्रभावित रहा। कार्यालय में पहुंचे उर्मिला देवी, साहिल खान, मंजीत का कहना है कि जल्द काम करने के लिए सुबह ही कार्यालय पहुंच गए थे और यहां देखा कि सर्वर डाउन था, जिस कारण काफी परेशानी हो रही है। कर्मचारियों के अनुसार बीएसएनएल से ही सर्वर समस्या आ रही है और थोड़ी परेशानी हो रही है।

---
सर्वर की समस्या बीएसएनएल से ही आ रही है, परंतु कुछ समय बाद दुरुस्त होने पर उपभोक्ताओं का काम सुचारु रूप से किया जा रहा था। परिसर में पानी जमा की बात है तो उसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही पानी निकासी की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
- सुभाष सिहाग, एसडीएम, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed