फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - राजकीय विद्यालय डुलियाना में अभिभावकों व बच्चों ने प्रधानाचार्य के विरोध में किया प्रदर्शन

- राजकीय विद्यालय डुलियाना में अभिभावकों व बच्चों ने प्रधानाचार्य के विरोध में किया प्रदर्शन

Sun, 23 Jul 2017 12:35 AM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
- राजकीय विद्यालय डुलियाना में अभिभावकों व बच्चों ने प्रधानाचार्य के विरोध में किया प्रदर्शन
मुलाना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुलियाना की प्रधानाचार्य के खिलाफ अभिभावकों और स्कूली बच्चों ने शनिवार सुबह जमकर नारेबाजी की। मामला स्कूली बच्चों से स्कूल प्रांगण में उगी कांग्रेस घास और झाड़ियां कटवाने का है। बताया जा रहा है कि गत दिनों कांग्रेस घास व झाड़ियों के संपर्क में आने से बच्चों को खारिश व एलर्जी की शिकायत होने पर स्कूल स्टॉफ की ओर से बच्चों से पुन: घास कटवाने से मना कर दिया गया था जिससे प्रधानाचार्य स्कूल अध्यापकों पर भड़क उठी और अध्यापकों को बैठने के लिए कुर्सियां देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

सारा घटनाक्रम बच्चों के सामने हुआ बच्चों ने कांग्रेस घास कटवाने से संबंधित पूरा घटनाक्रम अपने परिजनों को बताया जिससे गुस्साएं परिजनों व स्कूली बच्चों ने एकत्रित होकर प्रधानाचार्य के खिलाफ रोष-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। अभिभावक प्रधानाचार्य के तबादले की मांग पर अड़े रहे। सूचना मिलते ही बीईओ बराड़ा वीना सिंघानिया व मुलाना थाना प्रभारी मेहर सिंह ने दलबल सहित मौके पर पहुंचे। अभिभावक स्कूल पर ताला जड़ने वाले थे, मगर अधिकारियों ने मौके पर पहुंच मामला शांत हुआ। मगर इसके बावजूद अभिभावक डीईओ से मिलने की बात पर अड़े रहे। हालांकि सोमवार को डीईओ से मिलवाने के लिए बीईओ बराड़ा के आश्वासन पर अभिभावकों ने अपना प्रदर्शन स्थगित किया। अभिभावक सुरेंद्र, पदम कुमार, साहब सिंह, अमन कुमार, राहुल, मीना कश्यप, उर्मिला, गुरमेलो, सुलेखा, कमला और आशा कश्यप आदि अभिभावकों ने बताया कि प्रधानाचार्य जसजीत कौर ने वीरवार को बच्चों से स्कूल परिसर में खड़ी कांग्रेस घास व झाड़ियों की सफाई करवाई थी जिससे बच्चों को एलर्जी व खारिश हो गई थी। शुक्रवार को प्रधानाचार्य द्वारा फिर से साफ-सफाई का काम दिया गया तो स्कूल स्टॉफ द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य के मद्देनजर रखते हुए बच्चों से काम करवाने से मना कर दिया लेकिन प्रधानाचार्य को यह बात नागवार गुजरी। उन्होंने बताया कि भड़की प्रधानाचार्य ने स्कूल स्टाफ को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। परिजनों ने बताया कि हाल ही में बच्चों से स्कूल में रंग रोगन का काम भी करवाया गया था।
विज्ञापन

स्टॉफ ने भी लगाए गंभीर आरोप
अध्यापक आशू गुप्ता, सर्वजीत कौर, लखविंद्र कौर, नितेश जैन, जगजीत सिंह, नायब सिंह व भगवान दास ने आरोप लगाते हुए बताया कि प्रधानाचार्य स्कूल में सभी अध्यापकों पर तानाशाही रवैया अपनाती है। वह बेवजह हर कार्य में दखलअंदाजी करती है तथा विरोध करने पर अध्यापकों को बच्चों के सामने प्रताड़ित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी आरोप बेबुनियाद बताए
उधर प्रधानाचार्य जसजीत कौर ने कहा कि उनपर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। यह गांव की राजनीति से प्रेरित है। विगत कुछ वर्षों से वार्षिक परीक्षाओं का परिणाम बहुत बुरा आया है। बच्चों और अध्यापकों को पढ़ाई के प्रति गंभीरता दिखाने व अनुशासन में रहने के लिए मैने सख्ती बरती है ताकि बच्चों का भविष्य सुधर सके।
मिड डे मील इंचार्ज को कारण बताओ नोटिस
दूसरी ओर गत दिनों नारायणगढ़ के गांव फतेहपुर में मिड डे मील के अनाज में कीड़े व बर्तनों में मेंढक मिलने के मामले की जांच बीईओ ने पूरी कर मामले की रिपोर्ट डीईओ को सौंप दी है। बताते हैं कि जांच में स्कूल के मिड डे मील इंचार्ज की साफ तौर पर लापरवाही पाई गई है। इंचार्ज को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है साथ ही उनके खिलाफ शिक्षा मुख्यालय से सख्त कार्रवाई की सिफारिश भी की गई है।

कोट्स
गांव डुलियाना स्थित स्कूल में अभिभावकों व बच्चों की ओर से प्रदर्शन किए जाने की जानकारी मिली थी। मौके पर बीईओ को जांच के लिए भेजा गया था। सोमवार मैं स्वयं मामले में जांच करूंगी, यदि गड़बड़ी मिली तो सख्त कार्रवाई होगी। फतेहपुर में मिड डे मील इंचार्ज को जांच में दोषी पाया गया है जिनके खिलाफ मुख्यालय से कार्रवाई की सिफारिश की गई है।
- उमा शर्मा, डीईओ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed