फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   7935 teache become lecture

7935 मास्टर बनेंगे लेक्चरर

Tue, 02 Jun 2015 01:18 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला Updated Tue, 02 Jun 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा शिक्षा विभाग करीबन आठ साल बाद सरकारी स्कूलों के मास्टरों के लिए प्रमोशन का पिटारा खोलने वाला है।
विज्ञापन


 इसके लिए हरियाणा शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है और सूबे के हर जिले के जिला शिक्षा अधिकारियों से उनके इलाके में पदोन्नति पाने वाले योग्य मास्टर/मिस्ट्रेसिज व सीएंडवी अध्यापकों की सूची मंगवाई है।

इसी के आधार पर हरियाणा शिक्षा विभाग ने प्रमोशन पाने वाले मास्टर कैडर शिक्षकों की फिलहाल प्रोविजनल फेहरिस्त तैयार कर ली है, जिसे जल्द ही फाइनल करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस फेहरिस्त में सूबे के विभिन्न जिलों में से 7935 शिक्षकों के नाम प्रस्तावित हैं, जिन्हे प्रमोशन दी जानी है।
विज्ञापन


इस प्रमोशन के लिए हरियाणा शिक्षा विभाग ने मास्टर कैडर शिक्षकों के लिए एक कसौटी भी निर्धारित है, जिस पर प्रमोशन से पहले शिक्षकों को खरा उतरना पड़ेगा। उधर, अंबाला में प्रमोशन केस तैयार करने की कार्रवाई जोरों से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- यह रहेंगे प्रमोशन के मानदंड-

- ये प्रमोशन 18 विषय पढ़ाने वाले विभिन्न मास्टर कैडर शिक्षकों को मिलेगी

- इन सभी मास्टरों केे लिए जुलाई 2012 तक एमए क्लीयर होना जरूरी है

- आवेदक शिक्षक की एमए में कम से कम 50 फीसदी अंक प्राप्त हो

- शिक्षक के साथ कोई विवाद या कोर्ट केस न जुड़ा हो

- वर्ष 2003-04 से वर्ष 2014-15 तक शिक्षक की एसीआर रिपोर्ट ओके होनी चाहिए

- शिक्षक फिडर काडर में दो वर्ष का शैक्षणिक अनुभव पूर्ण करता है।

- तमाम दस्तावेजों पर जिला शिक्षा अधिकारी हस्ताक्षर करके तसदीक करेंगे

- प्रमोशन केस भेजने से पहले ये सुनिश्चित कर लिया जाए कि प्रमोशन मामले नए प्रमोशन पॉलिसी-2012 के अंतर्गत कवर होते हैं या नहीं, यदि किसी स्तर पर गलती पाई गई तो उसके लिए संबंधित कर्मचारी/अधिकारी के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई होगी।


जिलेवार प्रोमोशन पाने वाले शिक्षकों की संख्या

शहर                शिक्षकों की संख्या

अंबाला                401
भिवानी                702
फरीदाबाद             208
फतेहाबाद             299
गुडग़ांव               477
हिसार                 585
झज्जर                364
जींद                  495
कैथल                362
करनाल              529
कुरुक्षेत्र            447
महेंद्रगढ़            368
मेवात                143
पलवल            203
पंचकूला            203
पानीपत            223
रेवाड़ी                488
रोहतक            436
सिरसा                403
सोनीपत            312
यमुनानगर             287


मोहित धुपड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed