{"_id":"685db611f2a0eee2970c9338","slug":"780-unauthorized-water-bottles-seized-from-trains-ambala-news-c-36-1-amb1001-145055-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ट्रेनों से पकड़ी पानी की 780 अनधिकृत बोतलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ट्रेनों से पकड़ी पानी की 780 अनधिकृत बोतलें
Fri, 27 Jun 2025 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 27 Jun 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। गर्मी के मौसम में ट्रेनों में अनधिकृत पानी की बिक्री शुरु हो गई है। इसका खुलासा अंबाला रेल मंडल की वाणिज्य टीम की छापेमारी से हुआ है।
टीम ने अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 2-3 पर आई ट्रेन नंबर 15656 कामाख्या एक्सप्रेस से 65 पानी की पेटियां यानी 780 पानी की बोतलें बरामद की जोकि एक कोच में रखीं गई थीं। इसके अलावा कोच में यात्रियों के बैठने की सीटों पर अन्य खाद्य पदार्थ रखे थे। टीम के आने की सूचना पहले ही ट्रेन में तैनात सामान बेचने वाले व्यक्तियों को लग गई थी जिससे वह कोच से गायब हो गए थे।
रेलवे ने यात्रियों को साफ व स्वच्छ जल उपलब्ध करवाने के लिए ट्रेनों सहित स्टेशनों पर रेल नीर की बिक्री का प्रावधान किया हुआ है। पानी की एक लीटर बोतल के दाम 15 रुपये निर्धारित हैं लेकिन मुनाफे के लालच में ट्रेनों में तैनात पैंट्री कर्मचारी अनधिकृत कंपनी का पानी 20 रुपये में बेचते हैं जो उन्हें मात्र चार या पांच रुपये प्रति बोतल के हिसाब से मिलती है। इसलिए वह रेल नीर की जगह अन्य कंपनी की बोतलों को बेचने में रुचि दिखाते हैं। हालांकि इस संबंध में रोजाना रेलवे को कई शिकायतें प्राप्त होती हैं।