{"_id":"64eb884e07307567c8024647","slug":"75-lakh-extorted-from-roadways-employee-in-the-name-of-making-jewelry-for-daughters-wedding-ambala-news-c-36-1-amb1002-9342-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रोडवेज कर्मचारी से बेटी की शादी के गहने बनाने के नाम पर साढ़े सात लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रोडवेज कर्मचारी से बेटी की शादी के गहने बनाने के नाम पर साढ़े सात लाख हड़पे
विज्ञापन
अंबाला। रोडवेज कर्मचारी से बेटी की शादी के लिए गहने बनाने के नाम पर सुनार ने साढ़े सात लाख रुपये हड़प लिए। शिकायत में पीड़ित ईश्वर लाल ने बताया कि साल 2021 में 40 हजार रुपये तोले के हिसाब से जेवर बनाने का समझौता हुआ था। ऐसे में बेटी का रिश्ता टूट गया। नारायणगढ़ पुलिस ने आरोपी सुनार देवेंद्र वर्मा, हेमंत वर्मा, विजय वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में हसनपुर गांव निवासी ईश्वर लाल शर्मा ने बताया कि वह हरियाणा रोडवेज सब डिपो नारायणगढ़ में तकनीकी कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। वह रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रधान हैं। उसने अपनी बेटी की शादी के लिए गहने बनवाने के लिए रायपुर रानी निवासी देवेंद्र वर्मा, हेमंत वर्मा और विजय वर्मा को साढ़े सात लाख रुपये दिए थे। 19 तोले जेवर बनवाने लिए एडवांस के तौर पर 25 जुलाई 2021 को जीपीएफ फंड से पैसे निकलवा सुनार को साढ़े पांच लाख रुपये नकद और दो लाख रुपये का चेक दिया था।
आरोपी ने जल्द गहने बनवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन न गहने दिए और न रकम लौटाई। आरोपियों ने उसे 15-20 दिन का समय दिया था और फिर टालते रहे। दोबारा पैसे मांगे तो बोला कि वह सुसाइड कर लेगा। जब वह मौजिज लोगों को लेकर दुकान पर गया तो पता चला कि आरोपी घर छोड़ कर फरार हो गया।