फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   नववर्ष पर विज छावनी की नई अनाज मंडी में किसानों को देंगे चार करोड़ की परियोजना का उपहार

नववर्ष पर विज छावनी की नई अनाज मंडी में किसानों को देंगे चार करोड़ की परियोजना का उपहार

Tue, 06 Nov 2018 12:38 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
नववर्ष पर विज छावनी की नई अनाज मंडी में किसानों को देंगे चार करोड़ की परियोजना का उपहार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अंबाला-दिल्ली मार्ग पर लगभग 32 एकड़ क्षेत्र में विकसित की गई छावनी की नई अनाज मंडी में अब किसानों के लिए रेस्ट हाउस की सुविधा भी जल्द उपलब्ध होगी। इस मंडी में किसान रेस्ट हाउस और मार्केट कमेटी कार्यालय के निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है और यह कार्य 31 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। नये वर्ष में किसानों और आढ़तियों के लिए यह नई सुविधा उपलब्ध हो जाएंगी। विज ने बताया कि नई अनाज मंडी की स्थापना के साथ ही किसानों द्वारा इस मंडी में रेस्ट हाउस बनाने की मांग रखी गई थी। किसानों की इस मांग को पूरा करते हुए 2.60 करोड़ रुपये की लागत से इस मंडी में तीन मंजिला किसान रेस्ट हाउस का निर्माण किया जा रहा है। 135 गुणा 150 आकार में बनाये जा रहे इस रेस्ट हाउस में पांच कमरों की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि नई अनाज मंडी के निर्माण के बाद अधिकारियों को इसके संचालन के लिए कार्यालय की आवश्यकता थी। इस सुविधा के लिए भी सरकार से 1.35 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवाई गई थी। इस राशि से मार्किट कमेटी का तीन मंजिला कार्यालय स्थापित किया जा रहा है। इस कार्यालय के भू-तल पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, मार्केट कमेटी सचिव और लेखाकार के कार्यालय की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed