फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   डेंगू का एक और पाजीटिव केस मिला

डेंगू का एक और पाजीटिव केस मिला

Fri, 02 Nov 2018 12:51 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
डेंगू का एक और पाजीटिव केस मिला
डेंगू का एक और पॉजीटिव केस मिला
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं हुई फॉगिग, बढ़ सकते हैं मरीज
फोटो नंबर------24
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। जिले में डेंगू के केस बढ़ते जा रहे हैं। वीरवार को एक और पॉजीटिव केस सिटी सिविल अस्पताल में पहुंचा। इससे पूर्व भी 45 से अधिक डेंगू के केस पॉजीटिव पाए जा चुके हैं जिसके बाद ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया था। वहीं दूसरी ओर बदलते मौसम ने भी लोगों को अपनी जकड़ में ले लिया है। बढ़ते वायरल बुखार के मरीजों को देखते हुए सिटी स्थित सिविल अस्पताल में अलग से डेंगू वार्ड बना दिया है, जहां 20 बेड लगाए गए हैं। इनमें से अधिकतर बेड मरीजों से भरे हुए हैं। वहीं इन मरीजों में अधिकतर गांवों के लोग हैं।
इन दिनों डेंगू के साथ साथ वायरल बुखार का खतरा बना हुआ है। इसका आने वाले दिनों में बढ़ने का अंदेशा लगाया जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिग न होने से डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ी है। वार्ड में भर्ती पछयाली निवासी लखविंद्र ने बताया कि उनके गांव में अभी तक किसी भी तरह की कोई फॉगिंग नहीं हुई, जिस कारण मच्छरों की भरमार रहती है।
विज्ञापन

वार्ड के अधिकतर बेडों पर मरीज
वायरल बुखार के प्रकोप का अंदेशा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सिटी के सिविल अस्पताल में अलग से बनाए गए वार्ड में लगभग 20 बेड लगाए गए हैं। इसमें से 15 बेडों पर मरीज मौजूद थे। वहीं कई मरीजों की छुट्टी कर दी गई थी। डॉक्टर की मानें तो पिछले दिनों लगभग सभी बेडों पर मरीज मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed