{"_id":"5b85a53942c79246424d6ff4","slug":"71535485241-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज की दीवार पर पेशाब करने का वीडियो वायरल, थाने पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेज की दीवार पर पेशाब करने का वीडियो वायरल, थाने पहुंचा मामला
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालेज की दीवार पर पेशाब करने का वीडियो वायरल, थाने पहुंचा मामला
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। शहर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जगह-जगह वॉल पेंटिंग की जा रही हैं, ताकि शहर सुंदर दिख सके। लेकिन, इसके बावजूद लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। छावनी के राजकीय पीजी कॉलेज के गर्ल्स कॉमन रूम की दीवार पर एक व्यक्ति द्वारा पेशाब करने का वीडियो वायरल हुआ है, जिसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसएचओ ने कॉलेज की दीवार पर टायलेट करने वाले दुकानदार को थाने में बुलाया और उसकी जमकर क्लास ली। इसके बाद दुकानदार ने दोबारा ऐसी गलती न करने की बात कही। वहीं एसएचओ ने कहा कि यदि कोई दोबारा ऐसी गलती करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
थाना सदर में दी शिकायत में विद्यार्थियों ने बताया कि गर्ल्स कॉमन रूम के बाहर खिड़कियों के साथ लोग टायलेट करते हैं। इस कारण छात्राओं को शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है। वहीं दुर्गंध के कारण रूम में बैठना मुश्किल हो जाता है। विद्यार्थियों ने बताया कि इस समस्या के बारे में कई बार कॉलेज प्रशासन को शिकायत दी गई है लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। छात्राओं ने बताया कि कई बार तो कॉमन रूम में बैठने में भी शर्म आती थी। इसके बाद कॉलेज की ही किसी छात्रा ने दीवार पर पेशाब करते दुकानदार का वीडियो बनाया। छात्राएं मंगलवार को प्रिंसिपल के पास शिकायत लेकर गईं तो प्रिंसिपल ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने एसएसओ सदर को शिकायत सौंपी। छात्र चेतन, साहिल, अभिषेक ने बताया कि इसकी शिकायत हम नगर निगम को भी देंगे।
----------------
कोट्स
विद्यार्थी शिकायत लेकर आए थे। दुकानदार को चेतावनी दी गई है कि वह दीवार पर पेशाब न करे। अन्यथा कार्रवाई करेंगे।
-विजय कुमार, एसएचओ सदर थाना।