{"_id":"5af0ab274f1c1b6e098b892d","slug":"71525721895-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु क्रूरता में आरोपी गिरफ्तार, 26 पशु मुक्त करवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु क्रूरता में आरोपी गिरफ्तार, 26 पशु मुक्त करवाए
Updated Tue, 08 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु क्रूरता में आरोपी गिरफ्तार, 26 पशु मुक्त करवाए
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला।
थाना सदर अंबाला के पुलिस दल ने पशु क्रूरता के आरोप में पांच लोगों पर मामला दर्ज कर के कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से तीन को जेल भेजा गया है, जबकि दो को जमानत पर रिहा किया गया है।
थाना सदर अंबाला पुलिस दल को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कैंटर में पशुओं को ले जाया जा रहा है। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करते समय एक कैंटर को रोक कर उसकी तलाशी ली तो उसमें से 26 पशु बरामद हुए। कैंटर को पशुओं सहित पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आरोपी गुरमीत सिंह, सुक्खा सिंह, अंग्रेज सिंह, अंग्रेज सिंह व बिट्टू वासीयान गांव सलेमपुर थाना शंभू जिला पटियाला पंजाब को गिरफ्तार कर थाना सदर अंबाला में मामला दर्ज किया। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी गुरमीत सिंह व अंग्रेज सिंह को जमानत पर रिहा किया व अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।