{"_id":"5aa18ca24f1c1b98758b45f5","slug":"71520536738-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 केंद्रों पर 14137 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 केंद्रों पर 14137 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
27 केंद्रों पर 14137 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
हरियाणा शिक्षा बोर्ड में दसवीं कक्षा का पहला पेपर कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ। पहले दिन दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी। दसवीं कक्षा की परीक्षा के लिए विभाग ने जिले में 27 सेंटर बनाए थे। इन पर कुल 14,137 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों के बारह पुलिस तैनात रही। परीक्षा केंद्रों से परीक्षार्थियों के अभिभावकों को दूर रखा गया। इसके साथ ही बोर्ड के उड़नदस्तों ने भी परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की तलाशी ली। साथ ही पहचान पत्र और रोल नंबर भी चेक किए। परीक्षा केंद्रों के बारह परीक्षा से पूर्व विद्यार्थियों का जमावड़ा होने के कारण आसपास ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। इस कारण आधा घंटा तक लोगों को ट्रैफिक व्यवस्था की खराब हालत से जूूझना पड़ा। विद्यार्थियों के परीक्षा केंद्रों में प्रवेश करने के बाद भी यातायात सामान्य हुआ। जानकारी के अनुसार अंबाला जिले में एक भी नकल का मामला सामने नहीं आया है। परीक्षा शांति पूर्ण तरीके से पूरी हुई।