फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - वीरवार देर रात नेशनल हाइवे 73 पर हुआ हादसा

- वीरवार देर रात नेशनल हाइवे 73 पर हुआ हादसा

Sat, 02 Sep 2017 12:30 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
- वीरवार देर रात नेशनल हाइवे 73 पर हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शहजादुपर। नेशनल हाइवे 73 साहा मार्ग पर वीरवार देर रात ट्राले से बाइक टकराने के कारण युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी अनुसार गोला डेरा थाना मुलाना निवासी दो सगे भाई संजीव कुमार व रिंकू अलग-अलग बाइक पर वीरवार को देर रात पतरेहड़ी गांव में लगे गोगा माड़ी का मेला देखकर वापस जा रहे थे। गांव रजपुरा के नजदीक सड़क पर खड़े ट्राले से रिंकू का मोटरसाइकिल टकरा गया। संजीव कुमार ने पुलिस को बताया कि ट्राला के चालक ने किसी भी तरह कोई साइन या फिर गाड़ी की लाइट नहीं जलाई हुई थी। संजीव कुमार ने पुलिस को बताया कि लोगों की सहायता से रिंकू को एमएम अस्पताल मुलाना ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई संजीव कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर ट्राले को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्राला चालक फरार है, जबकि आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव वारिसों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed