{"_id":"595a869d4f1c1b1e0b8b4714","slug":"71499104925-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के जेई को चार्जशीट करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के जेई को चार्जशीट करने के निर्देश
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग के जेई को चार्जशीट करने के निर्देश
शहजादपुर। राज्य मंत्री नायब सैनी ने बिजली विभाग के एक जेई को चार्जशीट करने के निर्देश जारी किए हैं। वे सोमवार को शहजादपुर में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे, जबकि एक शिकायत के बाद उन्होंने उक्त जेई के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस दौरान 215 शिकायतें आईं, जिनके समाधान के लिए उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए कहा है।
पिछले खुले दरबार में आई शिकायतों पर राज्य मंत्री रिपोर्ट मांग रहे थे, तो उक्त जेई द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने और शिकायतकर्ता को धमकाने की जानकारी मिली। इसी पर उन्होंने बिजली अधिकारी को उक्त जेई के खिलाफ चार्जशीट की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा एक एएलएम को भी कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी दी गई है।
खुले दरबार में गांव हुसैनी के सरपंच रामकरण ने हुसैनी से दुधली मंदिर तक सडक़ बनवाने, लालपुर के सुभाषचंद ने गंदे पानी की निकासी का नाला बनवाने, गांव मघरपुरा के धर्मपाल गोंदी ने गंदे पानी की निकासी का नाला व फिरनी बनवाने, गांव बधौली के चकरेस राणा ने सुरजमुखी की खरीद करवाने का अनुरोध किया। इसी प्रकार गांव रजौली के मेहर सिंह ने वृद्धावस्था पेशन लगवाने, नारायणगढ़ की रजना देवी ने बिजली का बिल अधिक आने की समस्या रखीद्ध इसी तरह गांव सलौला के बलदेव सिंह तथा करनैल सिंह ने सडक़ की रिपेयर करवाने, पिलखनी के कुलवंत, राहुल आदि ने गांव में स्थित पावर हाऊस से 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाने, कुल्लड़पुर के दर्शन लाल व कुलदीप सिंह ने बिजली का फीडर बदलवाने, घडौली की शकुंतला देवी ने लाडली पेशन योजना का लाभ दिलवाने का अनुरोध किया। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन सुरेंद्र राणा, मौजूद थे।
विज्ञापन
योग्यता के आधार पर मिलेगी नौकरी : सैनी
राज्य मंत्री नायब सैनी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि युवाओं को रोजगार पूरी पारदर्शिता व योग्यता के आधार पर मिला रहा है। पूर्व की हुड्डा सरकार में युवाओं के हितों की जमकर अनदेखी होती थी और भ्रष्टाचार होता था। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक अपने समय की सूची जारी करें कि कौन-कौन से गांव में कितने युवाओं को रोजगार मिला और वे भी एक ऐसी ही सूची जारी करेंगे कि कौन-कौन से विभाग में क्षेत्र के युवाओं को नौकरी वर्तमान सरकार में अब तक मिली है।