{"_id":"6570d134d5cca9163609924b","slug":"70-lakhs-cheated-in-case-of-selling-old-coins-on-youtube-ambala-news-c-36-1-sknl1003-14870-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: यूट्यूब पर पुराने सिक्के बेचने के मामले में 70 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: यूट्यूब पर पुराने सिक्के बेचने के मामले में 70 लाख ठगे
विज्ञापन
अंबाला। यूट्यूब पर पुराने सिक्के बेचने की वीडियो देख शातिर ठग से फोन पर बात करना छावनी के महेश नगर निवासी सतीश कुमार को महंगा पड़ा। ठग ने पीड़ित को अपने झांसे में लेते हुए करीब 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी।
छावनी के महेश नगर निवासी सतीश कुमार भारद्वाज ने बताया कि उसने यूट्यूब पर पुराने सिक्के बेचने का वीडियो देख दिल्ली निवासी अजय बंसल को फोन किया था। इसके बाद अजय ने सतीश से सिक्कों की फोटो मंगाकर उसका दाम लगाया और पीड़ित से पैन, आधार का फोटो कापी, एक फोटो और रुपये रजिस्ट्रेशन के नाम पर मंगाए।
इसके बाद शातिर ठग ने पीड़ित से कभी जीएसटी. के नाम पर तो कभी इनकम टैक्स के नाम, इंश्योरेंस के नाम पर अलग-अलग खातों में रुपये मंगवाते रहे। शातिर ठग पीड़ित को हर बार यह कहते रहे है कि यह रुपये उसे वापिस कर दिए जाएंगे। इसके बाद ठग ने बोला कि रुपये लेकर गाड़ी अंबाला के लिए रवाना हो गई है। बाद में बताया कि गाड़ी को टैक्स वालों ने पकड़ लिया है और उसकी एवज में रुपये देने होंगे। पीड़ित से रुपये ले लिए फिर बताया कि गाड़ी वापस करनाल चली गई है। कभी अपने कागजों में कमी बता कर, फिर कहा कि गाड़ी पुलिस अधिकारी की कस्टडी में है और अधिकारी का नाम लेकर बार-बार और रुपये जमा करवाते रहे। पीड़ित ने जब अपने रुपये वापस करने को कहा तो ठग ने कहा कि वह खाते में डाल दिए जाएंगे। इसके बाद उन्होने 4 लाख 45000 रूपये जमा करवाने के लिए जोर डालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित ने जब जमा करवाए रुपयों की रसीद मांगी तो उन्होंने बताया कि वह सभी दस्तावेज रुपयों के साथ सील कर दिए है वह सब करनाल में एक गाड़ी में रखे हुए बताते है। पीड़ित की ओर से अनुरोध करने पर वह और रुपया जमा करवाने के लिए कहते हैं कि अभी जमा करवा दो नहीं तो पहले दिया सारा रुपया खत्म हो जाएगा। इस तरह से शातिर ठगो ने पीड़ित से साइबर क्राइम में फंसा कर 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली।