फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   7 thousand passengers waiting for monthly season ticket, the facility was closed a year and a half ago

7 हजार यात्रियों को मासिक सीजन टिकट बनने का इंतजार, सवा साल पहले बंद हो गई थी सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
7 thousand passengers waiting for monthly season ticket, the facility was closed a year and a half ago
अंबाला। मंडल के लगभग 7 हजार मासिक सीजन टिकट यात्रियों को दोबारा सुविधा शुरू होने का इंतजार है। लगभग सवा साल बीतने वाला है और दैनिक यात्रियों को एमएसटी की सुविधा नहीं मिल पाई है। एमएसटी न बनने से दैनिक यात्रियों सहित व्यापारी वर्ग व छात्रों को आर्थिक तौर पर नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण का असर कम होने के बाद उत्तर रेलवे ने मौजूदा समय में लगभग 90 प्रतिशत ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है। इससे लंबे रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिली है, लेकिन इससे दैनिक यात्रियों की परेशानी अभी भी कम नहीं हुई है। एमएसटी की सुविधा बहाल न होने से उन्हें मजबूरी में प्रतिदिन टिकट लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोरोनाकाल के पहले ऐसे दैनिक यात्री जो स्थानीय स्टेशनों तक 200 से 300 रुपये में एमएसटी यानी मासिक सीजन टिकट बनवाकर महीने भर आसानी से सफर करते थे। अब उन्हें 80 से 120 रुपये तक प्रतिदिन खर्च करने पड़ रहे हैं। माह भर में यह खर्च करीब तीन हजार रुपये तक पहुंच रहा है। एमएसटी न बनने से सबसे ज्यादा मार छोटा मोटा काम करने वाले लोगों के अलावा व्यापारी वर्ग व छात्रों को झेलनी पड़ रही है। छावनी जंक्शन से सफर करने वाले यात्री प्रतिदिन बराड़ा, जगाधरी, सहारनुपर, राजुपरा, सरहिंद, लुधियाना, कालका
विज्ञापन
विज्ञापन

की तरफ सफर करते हैैं। प्राप्त जानकारी अनुसार लॉकडाउन से पहले वर्ष 2020 में रोज 50 से 60 एमएसटी जारी होते थे।
इस रूट पर चल रही अनारक्षित ट्रेन
मौजूदा समय में ट्रेन नंबर 04503 अंबाला कैंट-लुधियाना, 04736 अंबाला कैंट-श्रीगंगानगर, 04501 सहारनपुर-नंगलडैम व 04523 सहारनपुर-नंगलडैम संचालित हो रही हैं।
सिस्टम में नहीं सुविधा
मौजूदा समय में चल रही अनारक्षित ट्रेनों में सिर्फ जनरल टिकट यात्री ही सफर कर सकते हैं। मासिक सीजन टिकट बनाने को लेकर अभी कोई निर्देश नहीं मिले हैं।
-बीएस गिल, स्टेशन निदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed