{"_id":"664166111d7c8f4e1d095484","slug":"69-students-will-appear-for-super-100-level-two-exam-ambala-news-c-36-1-amb1003-122997-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सुपर-100 लेवल टू परीक्षा देंगे 69 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सुपर-100 लेवल टू परीक्षा देंगे 69 विद्यार्थी
विज्ञापन
जिला शिक्षा सदन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। प्रदेश में सुपर-100 लेवल टू की परीक्षा 13 से 15 मई तक करवाई जाएगी। विभाग ने बीते दिनों इसके लिए शेड्युल जारी किया था। अंतिम बैच में अंबाला समेत कई अन्य जिलों के विद्यार्थियों की परीक्षा 13 से 15 मई तक होगी। जिले से 69 विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे।
यह परीक्षा सुपर-100 कैंपस बरना गांव ढांड कुरुक्षेत्र रोड, नजदीक टेरी कॉलेज में ली जाएगी। विद्यार्थियों को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक पंजीकरण करवाना होगा। इस कैंपस में तीन दिन के ठहराव का भी प्रबंध रहेगा। विद्यार्थियों को आधार कार्ड व उसकी फोटोकॉपी, दो पासपोर्ट साइज फोटो, सुपर-100 लेवल टू एडमिट कार्ड, नोटबुक, पेन, पेसिंल, रबड़ लेकर आना होगा।
इन जिलों में हो चुकी परीक्षा
बैच वन में 28 से 30 अप्रैल तक भिवानी, झज्जर, बैच टू में 1 से 3 मई तक चरखी-दादरी, जींद, महेंद्रगढ़, सिरसा, यमुनानगर, बैच तीन में 5 से 7 मई तक फरीदाबाद, हिसार, रेवाड़ी, नूह मेवात, बैच चार में 9 से 11 मई तक फतेहाबाद, गुरुग्राम, रोहतक, सोनीपत, पलवल की परीक्षा कराई है। अब बैच पांच में 13 से 15 मई तक अंबाला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला व पानीपत शामिल हैं।
विज्ञापन
जेईई और नीट की प्रवेश परीक्षा के लिए मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण
दरअसल, शिक्षा विभाग के सौजन्य से विकल्प फाउंडेशन की ओर से सुपर-100 वन की परीक्षा ली गई थी। इसमें उत्तीर्ण विद्यार्थियों की अब लेवल टू की परीक्षा होगा। इनमें से चयनित विद्यार्थियों को विकल्प फाउंडेशन जेईई व नीट की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए निशुल्क प्रशिक्षण देगा। इस प्रशिक्षण के साथ 11वीं और 12वीं की पढ़ाई भी विद्यार्थी करेंगे। विद्यार्थियों के रहने, खाना की भी व्यवस्था निशुल्क होगी।
वर्जन
सुपर-100 लेवल टू की परीक्षा 13 से 15 मई के बीच करानी होगी। चयनित विद्यार्थियों को जेईई और नीट प्रवेश परीक्षा के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
पूजा भारद्वाज, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, अंबाला।
वर्जन
सुपर-100 योजना में विद्यार्थी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। इस योजना के माध्यम से कई विद्यार्थी जेईई और नीट की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए निशुल्क प्रशिक्षण ले रहे हैं। पहले भी कई विद्यार्थी योजना के तहत चयनित हो चुके हैं।
सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।