{"_id":"65f7620a35127ed8e0026b09","slug":"69-students-passed-super-100-level-one-exam-ambala-news-c-36-1-amb1003-120069-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सुपर-100 लेवल वन परीक्षा में 69 विद्यार्थी उत्तीर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सुपर-100 लेवल वन परीक्षा में 69 विद्यार्थी उत्तीर्ण
विज्ञापन
सुरेश कुमार, जिल शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
अंबाला सिटी। शिक्षा विभाग ने सुपर-100 कार्यक्रम के अंतर्गत खंड स्तर पर ली गई परीक्षा लेवल वन का परिणाम जारी कर दिया है। जिले से 69 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है।
प्रदेश की बात करें तो सभी जिलों से 2029 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। अब इन विद्यार्थियों की जिला स्तर पर लेवल टू की परीक्षा करवाई जाएगी। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले ओरिएंटेशन कार्यक्रम में भाग लेंगे और इसके बाद जेईई और नीट की प्रवेश परीक्षा तैयारी के प्रशिक्षण के लिए इनका चयन किया जाएगा। यह प्रशिक्षण दो वर्ष के लिए आवासीय होगा। सरकार की ओर से विद्यार्थियों की पढ़ाई, रहने व खाने का खर्च वहन किया जाएगा।
बता दें कि शिक्षा विभाग की ओर से पिछले कुछ वर्षों से सुपर-100 कार्यक्रम शुरू किया गया है। इससे पहले भी कई विद्यार्थी सुपर-100 कार्यक्रम में चयन के बाद जेईई और नीट की प्रवेश परीक्षा की तैयारी का निशुल्क प्रशिक्षण लेने के बाद परीक्षा को उत्तीर्ण कर आईआईटी व मेडिकल संस्थान में पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं, जहां जेईई व नीट की तैयारी के लिए विद्यार्थी निजी संस्थानों में लाखों रुपये देते हैं, वहीं शिक्षा विभाग सुपर-100 कार्यक्रम के माध्यम से राजकीय स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को निशुल्क प्रशिक्षण देता है।
विज्ञापन
जिले में टॉप तीन विद्यार्थी
जिले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल साहा के यशवीर सिंह के 145 अंक, राजकीय गर्ल्स हाई स्कूल साहा के हरप्रीत के 128 अंक, राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल शहजादपुर परिनाया चौहान ने 126 अंक लिए।
जिले के टॉप तीन स्कूल
जिले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल साहा के पांच, राजकीय गर्ल्स हाई स्कूल साहा से चार और राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल बराड़ा से तीन विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।
जानिए किस जिले में कितने बच्चे हुए उत्तीर्ण
जिला कुल बच्चे हुए उत्तीर्ण
अंबाला 69
कैथल 140
करनाल 82
कुरुक्षेत्र 45
पंचकूला 49
पानीपत 77
यमुनानगर 42
वर्जन
सुपर-100 कार्यक्रम के तहत लेवल वन परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। जिले से 69 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। अब इन विद्यार्थियों की जिला स्तर पर लेवल टू परीक्षा होगी।
पूजा भारद्वाज, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, अंबाला।
वर्जन
बुनियाद कार्यक्रम के बाद सुपर-100 कार्यक्रम का भी परिणाम जारी हो गया है। परीक्षा में विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। राजकीय स्कूलों में बुनियाद व सुपर-100 कार्यक्रम के लिए विद्यार्थियों में जागरूकता आई है। इस कार्यक्रम के माध्यम से पहले भी जिले से कई विद्यार्थी जेईई और नीट में चयनित हो चुके हैं।
सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।