फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   650 seats booked in Shri Ramayana Yatra train, booking stopped in sleeper class, only 50 left in AC III

श्री रामायण यात्रा ट्रेन में बुक हुई 650 सीट, स्लीपर श्रेणी में बुकिंग बंद सिर्फ एसी तृतीय में बची 50

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
650 seats booked in Shri Ramayana Yatra train, booking stopped in sleeper class, only 50 left in AC III
अंबाला। आईआरसीटीसी ने श्री रामायण यात्रा संचालन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ट्रेन राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली व यूपी के श्रद्धालुओं को लेकर 25 नवंबर को श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। ट्रेन की 700 सीटों में से 650 सीट आरक्षित हो गई हैं, वहीं अब सिर्फ एसी कोच में ही लगभग 40-50 सीटें बची हैं जोकि आगामी एक दिन में भर जाएंगी।
विज्ञापन

ट्रेन का सफर 16 रात व 17 दिन में पूरा होगा। ट्रेन 11 दिसंबर को वापस श्रीगंगानगर पहुंचेगी। इस ट्रेन का पहला पड़ाव अयोध्या होगा, यहां श्रद्धालु श्री राम जन्मभूमि मंदिर और हनुमान मंदिर के अलावा नंदीग्राम में भारत मंदिर के दर्शन करेंगे। फिर अगला पड़ाव बिहार में सीतामढ़ी होगा और सीता जी की जन्मभूमि और राम-जानकी मंदिर के दर्शन होंगे। इसके बाद ट्रेन वाराणसी के लिए रवाना होगी और श्रद्धालु सड़क मार्ग से वाराणसी, प्रयाग, श्रृंगवेरपुर और चित्रकूट के मंदिरों के दर्शन करेंगे। रात्रि विश्राम के बाद ट्रेन का अगला पड़ाव नासिक होगा, इसमें त्रयंबकेश्वर मंदिर और पंचवटी के दर्शन होंगे। नासिक के बाद अगला पड़ाव हंपी होगा, जो प्राचीन कृष्णिंधा शहर है। रामेश्वरम इस ट्रेन यात्रा का अंतिम पड़ाव होगा।
विज्ञापन

स्लीपर श्रेणी की बुकिंग बंद
आईआरसीटीसी द्वारा संचालित श्री रामायण यात्रा ट्रेन के माध्यम से श्रद्धालु लगभग 7500 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। ट्रेन में सफर करने के लिए दो श्रेणियों में सीटों की व्यवस्था की गई है। पहली एसी तृतीय श्रेणी की और दूसरी द्वितीय स्लीपर श्रेणी की। एसी तृतीय श्रेणी में सफर करने के लिए प्रत्येक श्रद्धालु से 26 हजार 775 रुपये और द्वितीय स्लीपर श्रेणी में सफर करने के लिए 16 हजार 65 रुपये लिए गए हैं। इसमें स्लीपर श्रेणी की बुकिंग आईआरसीटीसी ने बंद कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 रेलवे स्टेशन पर होगा ठहराव
श्री रामायण यात्रा ट्रेन का ठहराव बीच रास्ते के 19 रेलवे स्टेशनों पर होगा। ट्रेन श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन से चलने के बाद अबोहर, मलोट,बठिंडा, बरनाला, पटियाला,राजपुरा, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली कैंट, गुरूग्राम, रेवाड़ी, अलवर, जयपुर, आगरा फोर्ट, इटावा व कानपुर रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
श्री रामायण यात्रा ट्रेन में सुविधा
श्री रामायण यात्रा ट्रेन में श्रद्धालुओं को धर्मशाला व होटल में ठहरने की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही तीनों समय शुद्ध शाकाहारी भोजन परोसा जाएगा। इसके अलावा धार्मिक व पर्यटन स्थलों तक आने व जाने के लिए बसों व अन्य वाहनों का भी प्रबंध रहेगा। श्रीरामायण यात्रा ट्रेन की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर होगी। यात्रा का कोड एनजेडटीटी 13 रखा गया है। टिकट बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी के स्थानीय कार्यालयों में भी संपर्क किया जा सकता है।

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन आईआरसीटीसी धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दे रहा है। ऐसे में श्री रामायण यात्रा ट्रेन के संचालन की एक श्रृंखला बनाई गई है। इसके तहत 25 नवंबर को पंजाब के श्रीगंगानगर से श्री रामायण यात्रा ट्रेन का संचालन किया जाएगा। ट्रेन संचालन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब सिर्फ एसी श्रेणी में ही कुछ सीटें बची हैं जोकि आगामी एक-दो दिन में भर जाएंगी।
एमपीएस राघव, क्षेत्रीय प्रबंधक, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed