फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   6.5 lakh duped by threatening to make pornographic video viral

Ambala News: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 6.5 लाख ठगे

Sat, 20 Jun 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 20 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
6.5 lakh duped by threatening to make pornographic video viral
अंबाला। कच्चा बाजार क्षेत्र में हनीट्रैप व ब्लैक मेलिंग का मामला सामने आया है। मिठाई बेचने वाले दुकानदार ने शालीमार बाग में रहने वाली एक शादीशुदा महिला पर करीब 6.5 लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगा है। दुकानदार की तहरीर पर एसपी कार्यालय की ओर से मिले आदेश के बाद महेश नगर थाना पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ जबरन वसूली की धारा 308(6) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कच्चा बाजार निवासी दुकानदार का आरोप है कि उसकी चमेली पुल के पास पूरी-कचौड़ी की दुकान है। दुकान पर आर्डर देने के बहाने शालीमार बाग निवासी महिला ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद महिला ने फोन पर उससे नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दीं थी। फरवरी 2026 में महिला ने उसे शालीमार बाग स्थित अपने घर बुलाया और वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन

इस दौरान महिला ने चुपके से एक अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने और दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर जनवरी से अप्रैल के बीच करीब 50 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। 18 अप्रैल 2026 को महिला ने उससे 4 लाख रुपये की और मांग की। मना करने पर आरोपी महिला ने करधान पुलिस चौकी में उसके खिलाफ दुष्कर्म की झूठी शिकायत दर्ज करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सिविल वर्दी में आए पुलिसकर्मी उसे चौकी ले गए, जहां बदनामी के डर से भाई और दोस्तों से पैसों का इंतजाम कर उसने चौकी में ही महिला को 4 लाख रुपये नकद दे दिए। तब महिला ने लिखित समझौता किया कि वह आगे परेशान नहीं करेगी। पीड़ित का आरोप है कि समझौते के बाद भी आरोपी महिला की परेशान करना बंद नहीं किया।

मई महीने में उसने उसके बड़े भाई को फोन कर 2 लाख रुपये की मांग की। भाई ने 50 हजार नकद और 1 लाख 30 हजार रुपये ऑनलाइन महिला के खाते में भेज दिए। लगातार मिल रही धमकियों और पैसों की वसूली से परेशान होकर उसने महिला से हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग एक पेन ड्राइव में डालकर पुलिस अधीक्षक अंबाला को सौंप दी। एसपी के आदेश पर इस पूरे मामले की जांच अंबाला क्राइम डीएसपी को सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed