फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   6.35 lakh fraud in the name of sending abroad

Ambala News: विदेश भेजने के नाम पर 6.35 लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
6.35 lakh fraud in the name of sending abroad
अंबाला सिटी। जंडली निवासी सुनीत कुमार आर्य व उनके बेटे को यूरोप व इंग्लैंड भेजने के नाम पर 6.35 लाख की धोखाधड़ी की गई। यह आरोप सिटी के सेक्टर-9 स्थित सन ट्रैवल चलाने वाले तीन एजेंटों पर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

आरोपी हरप्रीत सिंह, हरभजन सिंह व जोबनजीत सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सुनीत कुमार ने तहरीर में बताया कि वह जंडली में अस्पताल चलाते हैं। आरोपी हरप्रीत सिंह का उनके अस्पताल और घर पर आना-जाना था। आरोपी ने खुद को विदेश भेजने के काम में माहिर बताते हुए उनके बेटे अखिलेश को लक्जमबर्ग भेजने का झांसा दिया। आरोपी ने सेक्टर-9 व जलबेड़ा रोड पर ऑफिस बताया और 13 लाख में समझौता किया। अलग-अलग किस्तों में 6.35 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। आरोपियों ने ई-वीजा की कॉपी भी दिखाई और बाद में यूके भेजने का झूठा दिलासा देकर चंडीगढ़ के एलिनेट मॉल में फिंगरप्रिंट की कार्यवाही भी पूरी करवाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed