फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   बैठकों से अनुपस्थित रहे कांग्रेस पार्षद को सस्पेंड किया बोर्ड ने

बैठकों से अनुपस्थित रहे कांग्रेस पार्षद को सस्पेंड किया बोर्ड ने

Thu, 28 Feb 2019 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
बैठकों से अनुपस्थित रहे कांग्रेस पार्षद को सस्पेंड किया बोर्ड ने
आठ बैठकों से अनुपस्थित रहे कांग्रेस पार्षद को बोर्ड ने किया सस्पेंड
विज्ञापन

फोटो नंबर : 16 व 17
- कैंटोनमेंट बोर्ड की मासिक बैठक, हत्या के मामले नामजद पार्षद वीरेंद्र गांधी को सदन में 12-1 के बहुमत से किया सस्पेंड
- आश्रितों को नौकरी देने के एजेंडे पर नाखुश भाजपा के तीन पार्षदों ने सदन से किया वॉकआउट
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। भाजपा नेता की हत्या के मामले में नामजद कैंटोनमेंट बोर्ड की मासिक बैठक में कांग्रेस पार्षद वीरेंद्र गांधी को बुधवार को कैंटोनमेंट बोर्ड के सदन से सस्पेंड कर दिया है। 12-1 के बहुमत के आधार पर बोर्ड ने यह निर्णय लिया है। भाजपा पार्षदों ने सदन को बताया कि पार्षद गांधी लगातार आठ बोर्ड मीटिंग में अनुपस्थित है और नियम अनुसार उन्हें आगे राहत नहीं दी जा सकती। वहीं सदन में मौजूद एकमात्र कांग्रेस पार्षद ने इसका विरोध जताया। बहुमत के चलते सदन से कांग्रेस पार्षद वीरेंद्र गांधी को सस्पेंड कर दिया और अंतिम मंजूरी के लिए इस प्रस्ताव को रक्षा मंत्रालय भेजा जाएगा। दूसरी ओर कैंटोनमेंट बोर्ड में मृतक के आश्रितों को नियुक्ति देने के एजेंडे पर जब चर्चा हुई तो तीन भाजपा पार्षदों ने इसका विरोध जताया और सदन से वॉक आउट कर दिया। हालांकि बाद में इस प्रस्ताव को सदन में पास किया गया। वहीं बैठक में तोपखाना परेड क्षेत्र में लोगों को जमीन के मालिकाना हक देने का मामला कांग्रेस पार्षद ने उठाया, जिसपर सीईओ ने सदन को जानकारी दी कि मुख्यालय स्तर पर इस मसले पर बातचीत चल रही है। बैठक की अध्यक्षता बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर एसएस सिद्धू ने की जबकि बैठक में सीईओ वरुण कालिया, उपाध्यक्ष अजय बवेजा व अन्य पार्षद मौजूद रहे।
---
पार्षद को सस्पेंड करने को लेकर हुई बहस
बीते करीब आठ बैठकों में कांग्रेस पार्षद वीरेंद्र गांधी के सदन में नहीं आने का मामला पूर्व की मीटिंग में उठा था, जिसके बाद मामले को वेस्टर्न कमांड के प्रिंसिपल डायरेक्टर के पास भेजा गया था। इसके बाद यह मामला वापस बोर्ड में भेजा गया था। इस बार सदन को मामले में निर्णय लेना था और भाजपा पार्षदों ने बैठक के आरंभ में ही एजेंडे में शामिल इस बिंदु पर चर्चा की। पार्षद अजय बवेजा ने कहा कि मामले में और विलंब नहीं होना चाहिए और लगातार करीब आठ बैठकों से अनुपस्थित पार्षद को सस्पेंड करना चाहिए। इसपर अन्य पार्षदों ने भी समर्थन दिया, मगर कांग्रेस पार्षद सुरेंद्र तिवारी ने इसका विरोध जताया जिसके बाद बोर्ड अध्यक्ष एवं सीईओ के बहुमत के आधार पर मुद्दे को पास कर दिया। वीरेंद्र गांधी को सस्पेंड कर अब फाइल रक्षा मंत्रालय अंतिम अनुमोदन के लिए भेजी जाएगी। बता दें कि वीरेंद्र गांधी वार्ड छह से पार्षद थे। उनके भाई एवं कांग्रेस नेता विजय शर्मा पर भाजपा नेता संदीप की तोपखाना में गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। इसी मामले में वीरेंद्र गांधी को नामजद किया गया था जोकि अभी तक फरार है।
विज्ञापन

---
भर्ती के मुद्दे पर वॉक आउट किया सदन से
कैंटोनमेंट बोर्ड के मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी प्रदान करने का मामला सदन में आया। इस पर सीईओ वरुण कालिया ने बताया कि तीन आश्रितों को नौकरी प्रदान की गई है और जैसे ही उन्होंने तीनों के नाम लिए तो भाजपा पार्षद आशिमा, राजू बाली और लक्ष्मी देवी ने इस पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि आश्रितों को नौकरी देना सही कदम है, लेकिन उनको इसकी जानकारी पूर्व में नहीं दी गई। उन्होंने मामले को दो-तीन दिन पेंडिंग रखने को कहा, जिसपर सीईओ ने आपत्ति जताई। इससे नाराज हुए तीनों पार्षदों ने सदन से वॉक आउट किया। वॉक आउट के बावजूद सदन में इस मुद्दे को पास कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
तोपखाना परेड मुद्दे को लेकर हुई बहस
पार्षद सुरेंद्र तिवारी ने सदन को बताया कि तोपखाना परेड में बीते कई दिनों से लोग जमीन के मालिकाना हक को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप था कि भाजपा सरकार जमीन हस्तांतरित करने के मामले में लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने बोर्ड अध्यक्ष व सीईओ से जानकारी मांगी कि यदि उनके पास इस संबंध में कोई जानकारी है तो वह सदन को बताएं। इस पर उपाध्यक्ष बवेजा ने पलटवार किया और बताया कि राज्य सरकार और रक्षा मंत्रालय के बीच मामले को लेकर बातचीत चल रही है और पार्षद तिवारी केवल राजनीति पर तुले हैं। इसी बीच सीईओ वरुण कालिया ने बताया कि यह मामला राज्य सरकार व रक्षा मंत्रालय के बीच चल रहा है। ऊपरी स्तर पर मामले के तय होने के बाद ही बोर्ड के पास जानकारी आएगी। उन्होंने उदाहरण दिया कि पूर्व में सर्किट हाउस की जमीन हस्तांतरण का केस इसी तरह हुआ था।

---
यह उठे अन्य मुद्दे
सदन में रूट्स पब्लिक स्कूल की फीस बढ़ोतरी का मामला, सफाई कर्मियों को साइकिल प्रदान करने का, बोर्ड द्वारा फूल उत्सव आयोजित करने का, लावारिस पशुओं की वजह से हो रहे हादसों का मामला सदन में उठा। सदन में लाखों रुपये की लागत से विभिन्न वार्डों में विकास कार्य भी पारित किए गए। सदन की बैठक की शुरुआत शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करके की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed