फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   बैठक में किया रोडवेज कर्मचारियों को सम्मानित

बैठक में किया रोडवेज कर्मचारियों को सम्मानित

Sun, 02 Dec 2018 01:09 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
बैठक में किया रोडवेज कर्मचारियों को सम्मानित
पांच दिसंबर को रोहतक में रणनीति बनाएंगे रोडवेज कर्मचारी
विज्ञापन

बैठक में किलोमीटर स्कीम को बंद करने और रोडवेज बेड़े में नई बसें शामिल करने की उठाई मांग
फोटो नंबर 49
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान हरियाणा वर्कर्स यूनियन की राज्य कार्यकारिणी सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करते हुए प्रदेश सरकार के आदेशों को लेकर विचार विमर्श किया। साथ ही निजीकरण नीति का विरोध किया। बैठक में उन कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने विभिन्न हड़तालों में यूनियन का सहयोग दिया था।

बैठक में रणधीर सिंह, संजीव, रमन सैनी, विक्रम राणा, रामप्रकाश, चरणजीत, हरि नारायण शर्मा, बलवंत सिंह समेत अन्य यूनियन नेताओं ने भी विचार रखे। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह अपनी हठनीति छोड़कर जनहित में कार्य करें। रोडवेज बेड़े में नई बसों को शामिल करें, युवाओं को रोजगार दें, किलोमीटर स्कीम को पूरी तरह से बंद करे। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। उन्होंने रात्रि सर्विस बंद करने और ओवरटाइम बंद करने का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सरकार कैंसर पीड़ित, स्कूली छात्राओं के लिए मुफ्त बस सेवा दे रही है, दूसरी ओर सरकार विभिन्न रूटों पर बसें ही नहीं चलवा रही जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सभी ने निर्णय लिया कि 5 दिसंबर को रोहतक में कर्मचारियों की बैठक होगी जिसमें रणनीति तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed