{"_id":"5ba548b0867a557f2334650b","slug":"61537558704-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरम्मत कार्यों की वजह से 22 व 23 सितंबर को अस्त-व्यस्त होगा रेलमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरम्मत कार्यों की वजह से 22 व 23 सितंबर को अस्त-व्यस्त होगा रेलमार्ग
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरम्मत कार्यों के चलते आज और कल अस्त-व्यस्त होगा रेलमार्ग
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। मरम्मत कार्यों की वजह से 22 और 23 सितंबर को अंबाला-दिल्ली और अंबाला-सहारनपुर-मुरादाबाद रेलमार्ग अस्त-व्यस्त रहेगा। इस वजह से कई ट्रेनों को रद्द किया जाएगा जबकि कई के मार्ग बदले जाएंगे। रेलमार्ग अस्त-व्यस्त होने से यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
22 और 23 सितंबर को अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर तरावड़ी स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेन नंबर 12460-59 अमृतसर-नई दिल्ली एक्सप्रेस रद्द रहेगी। जिन ट्रेनों के मार्ग डायवर्ट होंगे उनमें ट्रेन नंबर 22429 दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस को वाया दिल्ली-रोहतक-जाखल-धुरी व लुधियाना रेलमार्ग, 22455 साई नगर शिरडी-कालका एक्सप्रेस को रोहतक-नरवाना-कुरुक्षेत्र, 22430 पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस को धुरी-जाखल-रोहतक रेलमार्ग, 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस को अंबाला कैंट-सहारनपुर-मेरठ-खुर्जा और 12926 अमृतसर-बांद्रा पश्चिम एक्सप्रेस को अंबाला कैंट-सहारनपुर-मेरठ दिल्ली रेलमार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा। इसके अलावा 12715 नांदेड़-अमृतसर एक्सप्रेस और 22457 नंगलडैम एक्सप्रेस निर्धारित समय से लेट होंगी।
--------
कल दिल्ली-अंबाला कैंट पैसेंजर ट्रेन सहारनपुर-अंबाला कैंट के मध्य नहीं चलेगी
इसी तरह 23 सितंबर को मुरादाबाद-सहारनपुर लाइन, सहारनपुर-अंबाला लाइन, अंबाला स्टेशन यार्ड और अंबाला-लुधियाना रेलमार्ग पर विभिन्न मरम्मत कार्य सुबह सवा ग्यारह बजे से दोपहर सवा तीन बजे तक होंगे। इस कारण पैसेंजर ट्रेन नंबर 54539 दिल्ली-अंबाला कैंट ट्रेन सहारनपुर-अंबाला कैंट के मध्य नहीं चलेगी। 54342 देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर लक्सर-सहारनपुर के मध्य नहीं चलेगी जबकि 54341 सहारनपुर-देहरादून पैसेंजर सहारनपुर-लस्कर के मध्य नहीं चलेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 14711 हरिद्वार-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस, 64561 दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर, 12053 हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी, 19020 देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस, 12920 कटड़ा-इंदौर एक्सप्रेस और 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस निर्धारित समय से लेट होंगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 12380 अमृतसर-सियालदहा एक्सप्रेस और 22552 जालंधर-दरभंगा एक्सप्रेस के मार्ग सानेवाल-चंडीगढ़ पर डायवर्ट किए जाएंगे।