{"_id":"5b01d3754f1c1b02448b478e","slug":"61526846325-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में बुजुर्ग निकला चौकीदारी के लिए, सुबह झाडिय़ों में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में बुजुर्ग निकला चौकीदारी के लिए, सुबह झाडिय़ों में मिला शव
Updated Mon, 21 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्ग चौकीदार का झाड़ियों में मिला शव, सिर पर चोट के निशान
अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा (अंबाला)।
एफसीआई गोदाम में चौकीदारी करने के लिए शनिवार रात घर से निकले बुजुर्ग का झाड़ियों से शव मिला है। गुरुदेव मोहल्ला निवासी मामचंद (65) के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। वहीं चेहरे पर लाल मिर्च और शव के पास से सिंदूर, काला कपड़ा और अन्य सामान भी मिला है। लोग इसे तांत्रिक क्रिया से जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
मृतक मामचंद के बेटे कुलदीप ने बताया कि उनके पिता एफसीआई गोदाम में चौकीदार थे। वह रात में काम पर गए थे। सुबह पता चला कि उनके पिता की मौत हो गई है। जब लोग सुबह सैर पर निकले तो लोगों ने देखा कि सड़क किनारे झाड़ियों में एक शव पड़ा है। पास में सिंदूर, काला कपड़ा व कुछ अन्य सामान था। चेहरे पर लाल मिर्च पड़ी थी। सूचना मिलते ही बराड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव की पहचान मामचंद निवासी गुरुदेव मोहल्ला के रूप में की। जांच अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि मामचंद का शव बराड़ा अनाज मंडी के पास मिला। सिर पर चोट के निशान थे, वहीं एक टांग पर हल्की चोट थी। मामले में आवश्यक कार्रवाई के बाद शव वारिसों को सौंपा गया है, मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही होगा।