{"_id":"5af73c2f4f1c1be9408b4db2","slug":"61526152239-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार को स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान मंत्री विज ने एस्टीमेट तैयार करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिवार को स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान मंत्री विज ने एस्टीमेट तैयार करने के दिए निर्देश
Updated Sun, 13 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट। वॉर हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में जिम्नास्टिक हॉल को पूरी तरह से वातानुकूलित बनाया जाएगा। शनिवार को एकाएक स्टेडियम के निरीक्षण पर पहुंचे मंत्री विज ने जिम्नास्टिक हॉल का निरीक्षण किया जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को इसका इस्टीमेट तैयार करने के दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा मंत्री विज ने स्टेडियम में बन रहे फुटबाल मैदान का भी जायजा लिया।
शनिवार सुबह करीब दस बजे मंत्री विज खेल अधिकारियों एवं जिम्नास्टिक एसोसिएशन सदस्यों के साथ स्टेडियम में पहुंच गए। मंत्री विज ने इस दौरान अधिकारियों से चर्चा की। जिम्नास्टिक एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र खन्ना शैली ने मंत्री विज को बताया कि जिम्नास्टिक हॉल में इस समय शेड है जिस वजह से यहां पर अभ्यास करने वाले जिम्नास्टिक के खिलाड़ियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष गोपी सहगल ने बताया कि पिछले काफी समय से यहां राज्य स्तरीय जिम्नास्ट प्रतियोगिताएं होती हैं और उसी के साथ-साथ जिम्नास्ट के जूनियर वर्ग से लेकर सीनियर वर्ग तक के खिलाड़ी इस हाल में प्रैक्टिस करते हैं। गर्मी में खिलाड़ियों को असुविधा हो रही है। मौके पर मौजूद डीएसओ अरुणकांत ने मंत्री विज को बताया कि 1986 से बनाया जिम्नास्टिक हॉल अब काफी खस्ता हालत में पहुंच गया है। यहां मरम्मत के साथ-साथ यहां खिलाड़ियों की सुविधा देखते हुए सुविधाएं बढ़ाने की जरूरत है। मंत्री विज ने इस पर संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जिम्नास्टिक हॉल को सेंट्रल ए सी युक्त करने के लिए इस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव बलबीर सिंह, सतपाल, राजीव डिंपल, टोनी बिंद्रा, विनीत जैन, कमल किशोर जैन आदि मौजूद रहे।
----------