{"_id":"5aa582f54f1c1bbf758b4db6","slug":"61520796405-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग नंबरदार से दुव्र्यवहार, राज्यमंत्री को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग नंबरदार से दुव्र्यवहार, राज्यमंत्री को दी शिकायत
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्ग नंबरदार से दुर्व्यवहार का आरोप, राज्यमंत्री को दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़।
तहसील कार्यालय नारायणगढ़ के टीआरए ब्रांच में कार्यरत एक कर्मचारी द्वारा बुजुर्ग नंबरदार के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया हैं। मामले में रोषित नंबरदारों ने एक लिखित शिकायत राज्यमंत्री को देकर उक्त कर्मचारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की हैं। गांव बेरपुरा के नंबरदार जरनैल सिंह ने लिखित शिकायत में कहा कि वह आठ मार्च को तहसील कार्यालय की टीआरए ब्रांच में कई महीनों से रुके मानदेय भत्ते की जानकारी लेने गया था। यहां पर कार्यरत एक कर्मचारी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और बाहर निकलने को कहा। इसी पर जब विरोध किया तो बहसबाजी करने लगा। इसको लेकर नंबरदारों ने राज्यमंत्री को शिकायत सौंपी और कार्रवाई की मांग की।
नंबरदारों ने राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि सरकार के राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने नंबरदारों की आयु 60-65 और 70 वर्ष निर्धारित करने के बारे में एक पत्र जारी किया है जिससे प्रदेश के सभी नंबरदारों में गहरी नाराजगी और रोष है। ज्ञापन में कहा गया है कि नंबरदार प्रशासन व जनता के बीच एक कड़ी का काम करता है। उम्र बढ़ने के साथ नंबरदारों का अनुभव भी बढ़ता जाता है, ऐसे में यदि उम्र के नाम पर अनुभव प्राप्त नंबरदारों की सेवाएं समाप्त कर दी जाती हैं तो इससे समाज को क्षति होगी। नंबरदारों ने मांग की कि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जारी इस पत्र को तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए।