फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - एक ओर जहा निगम आये अंबाला अभियान से अंबाला की सूरत सुधारने में लगा

- एक ओर जहा निगम आये अंबाला अभियान से अंबाला की सूरत सुधारने में लगा

Mon, 14 Aug 2017 12:39 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
- एक ओर जहा निगम आये अंबाला अभियान से अंबाला की सूरत सुधारने में लगा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। ट्विनसिटी को गंदगी से मुक्त करने के लिए निगम द्वारा चलाए गए अभियान ओए अंबाला काफी सराहा जा रहा है, परंतु शुरुआत में ही संसाधनों की कमी के कारण मजबूर जनता डस्टबिन की जगह पॉलीथिन का इस्तेमाल कर रही है। जबकि गंदगी फैलाने में पॉलीथिन मुख्य कारण माना जाता है और प्रशासन भी पॉलिथीन के इस्तेमाल में प्रतिबंध लगा चुका है। उसके बावजूद लोग घरों का कूड़ा-कचरा डालने के लिए धड़ल्ले से पॉलिथीन का इस्तेमाल कर रहे है। अगर पॉलिथिन पर रोक नहीं लगेगी तो भला ऐसे में कैसे स्वच्छ अंबाला का सपना साकार होता दिखाई देगा।
ओए अंबाला अभियान के तहत डोर टू डोर कूड़ा क्लेक्शन में पॉलिथिन अधिक मात्रा में पाए जाते है। इनका इस्तेमाल जनता डस्टबिन की जगह गंदगी को घरों से बाहर रेहड़ियों में डालने के लिए भी कर रही है। इसके लिए जनता बाकायदा घरों में पॉलिथिन जमा करती हुई दिखाई देती है। ऐसे में विभाग है कि पॉलिथीन के धड़ल्ले से हो रहे इस्तेमाल पर पहले रोक लगाने की जगह उसे अनदेखा कर रही है। इन कारणों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ट्विनसिटी गंदगी से मुक्त होने में लंबा समय लग सकता है।
विज्ञापन

---
पॉलिथीन पर बैन के बावजूद हो रही बिक्री
प्रशासन जहां पॉलिथीन पर प्रतिबंध बताकर चालान काटती नजर आती है, वहीं बाजारों व दुकानों में सरेआम बिक रहे शहर की खूबसूरती को बिगड़ते हुए दिखाई देते है। जबकि विभाग द्वारा समय-समय पर बाजारों में पॉलिथीन को लेकर कार्रवाई भी की जाती है। उसके बावजूद भी हालात ज्यों के त्यों है। विभाग को चाहिए कि वह पहले पॉलिथीन की बिक्री करने वाले दुकानदारों पर सख्ती करें और बाजारों से पॉलिथीन हटवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आनंद मार्केट पॉलिथीन फ्री होकर दे रही मिसाल
रेलवे कालोनी के निकट स्थित आनंद मार्केट पॉलिथीन फ्री का बोर्ड लगाकर एक मिसाल देती हुई दिखाई देती है। जहां मार्केट की दुकानदार पुरी तरह से जागरूक है और पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने का संदेश देते है। जबकि निगम की ओर से रिहायशी व बाजारों में किसी भी तरह से जागरूक नहीं किया जाता। आनंद मार्केट के दुकानदार पिछले कई सालों से पॉलीथिन फ्री की मुहिम चला रहे है और दुकानों पर पॉलिथीन का कम इस्तेमाल करते हुए दिखाई देते है।
---
प्रशासन करें सख्ती तो होगा पॉलिथीन मुक्त अंबाला
समाजसेवी अजय, विष्णु दत्त, ओमप्रकाश, देवेंद्र, विनोद का कहना है कि निगम द्वारा करोड़ों का प्रोजेक्ट ओए अंबाला तो चला दिया है, परंतु गंदगी की मुख्य जड़ को ही समाप्त करने के लिए अनदेखी कर रहा है। कैसे अंबाला साफ हो सकेगा। दूसरी ओर, ओए अंबाला मिशन की शुरूआत में ही डस्टबिन देने चाहिए थे कि जनता पॉलिथीन की जगह डस्टबिन का इस्तेमाल करें। उनका कहना है कि निगम को चाहिए कि वह योजनाबद्ध तरीके से काम कर पॉलीथिन बंद करवाएं। तभी घरों से निकलने वाला कचरा भी कम हो हमारा शहर ओर भी सुंदर दिखाई देगा।

---
पॉलिथीन पर रोक का काम संबंधित विभाग के अधिकारियों का होता है। पॉलिथीन मुक्त करने को लेकर भी प्रयास किए जा रहे है, ओए अंबाला मिशन का पहला चरण है और डस्टबिन दूसरे चरण के तहत जल्द ही उपलब्ध करवाएं जाएंगे’
सतेंद्र दुहन, कमिश्नर, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed