{"_id":"5957edc14f1c1bdc398b4cfc","slug":"61498934721-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- मंत्री अनिल विज ने टांगरी बांध पर बनने वाली सड़क का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- मंत्री अनिल विज ने टांगरी बांध पर बनने वाली सड़क का किया शिलान्यास
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांगरी बांध की सड़क का शिलान्यास, बांध की चौड़ाई का काम शुरू
अंबाला कैंट।
स्वास्थ्य और खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने शनिवार बब्याल से नन्हेड़ा क्रासिंग तक आठ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली आठ किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास किया। इस दौरान मंत्री विज ने कहा कि 18 फुट चौड़ी सड़क पर स्ट्रीट लाइट भी लगवाई जायेगी और दोनों तरफ छायादार पौधे भी लगाए जाएंगे। इसके बनने से बब्याल और महेश नगर सहित 40 से अधिक कालोनियों के लोगों को जगाधरी रोड तक जाने के लिए अब शहर में प्रवेश करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने श्री गुरू रविदास सभा बब्याल के पदाधिकारियों की मांग पर रविदास धर्मशाला के लिए 11 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र में 50 धर्मशालाएं बनवाई जा रही है जिनमें से 25 से अधिक का कार्य पूरा भी हो चुका है। उन्होंने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में किसी भी सड़क और गली का निर्माण कार्य अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता डीडी कम्बोज, पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता सुदेश ढिल्लो, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप गुप्ता, वन मंडल अधिकारी एनके रंगा व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
करोड़ों की लागत से चल रहे प्रोजेक्ट
मंत्री विज ने बताया कि कैंट क्षेत्र में इस समय 1857 की क्रांति के शहीदों की याद में 323 करोड़ रुपये की लागत से शहीद स्मारक का निर्माण कार्य तथा 20 करोड़ की लागत से रिजनल साइंस सेंटर का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होगा। इसके अलावा 40 करोड़ रुपये की लागत से रिजनल साइंस सेंटर और म्यूजियम की स्थापना होगी।
अंबाला जिले में जल्द उपलब्ध होगी 24 घंटे बिजली
मंत्री विज ने कहा कि जल्द अंबाला जिले में 24 घंटे बिजली आपूर्ति आरंभ करवा दी जाएगी ताकि किसी भी तरह से जनता को बिजली के लिए परेशान न होना पड़े। 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर पूरी योजना तैयार कर ली गई है और जल्द योजना के आधार पर कार्य कर अंबाला वासियों को ये तोहफा दिया जाएगा।