{"_id":"592f02ca4f1c1bfb6ebdb0f7","slug":"6-mm-rain-fall-drain-over-flow-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े छह एमएम बारिश में धुल गए प्रशासन के दावे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े छह एमएम बारिश में धुल गए प्रशासन के दावे
ambala
Updated Wed, 31 May 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
गंदगी से पटा मैदान
- फोटो : bureau
जिस बात का खतरा था आखिरकार वही हुआ। कागजों में सफाई को चकाचक दिखाने वाले जिला प्रशासन के दावों की पोल बुधवार हुई मात्र 6.6 एमएम बारिश से पूरी तरह से खुल गई। मामूली बारिश में ही ट्विन सिटी की गलियों में पानी आ गया। सिटी के अलावा कैंट में भी यही हालात दिखे। दोपहर को नालों की स्थिति का जायजा लेने डीसी व निगम के अफसर सड़कों पर उतरे। डीसी को कई स्थानों पर खामियां मिली जिसपर उन्होंने अपनी नाराजगी जताई। अब 10 जून तक बड़े और 25 जून तक अन्य नालों को साफ करने के निर्देश उन्होंने दिए हैं। हालांकि अभी सप्ताहभर पहले हुई विभिन्न विभागों की बैठक के दौरान डीसी ने 15 जून तक भी नालों की सफाई पूरी करने को कहा था। उल्लेखनीय है कि यह हालात तब हैं, जब कैंट में मंत्री अनिल विज और सिटी में विधायक असीम गोयल के आह्वान पर सफाई अभियान भी चलाया गया था।
सुबह 8 बजे आरंभ हुई बारिश
सुबह करीब 8 बजे ट्विन सिटी में बारिश हुई। गर्मी से परेशान लोगों को इस बारिश से हलकी राहत तो मिली मगर कुछ ही समय में गलियों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सिटी के छोटा बाजार, मेहरा वाला चौक, काजीवाड़ा, जगाधरी गेट के अलावा के अलावा कैंट में इंदिरा मार्केट, राय मार्केट, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, रामनगर, बीडी फ्लोर मिल रोड व अन्य स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। गंदगी से अटे पड़े नाले पूरी तरह से भर गए। बारिश यदि थोड़ा समय और जारी रहती तो अन्य कालोनियों में भी समस्या उत्पन्न हो सकती थी। बारिश के हलके ट्रेलर से प्रशासन की नींद उड़ी और दोपहर डीसी ने स्वयं विभिन्न स्थानों पर जाकर सफाई कार्यों का निरीक्षण किया।
डीसी को यहां मिली खामियां
- हाथीखाना मंदिर के नजदीक के नाले में गंदगी मिली। यहां नाले को चौड़ा करने के निर्देश निगम अधिकारियों को दिए।
- महेशनगर ड्रेन में गंदगी से लबालब मिली। यहां सफाई की रफ्तार पर धीमे मिली। दो सफाई कर्मी तैनात करने के निर्देश दिए।
- बीडी फ्लोर मिल के नजदीक नाले में गंदगी मिली जिसे साफ करने को कहा गया।
- महेशनगर ड्रेन के अंतिम छोर पर पंप सेट की क्षमता बढ़ाने को कहा गया।
- सिटी में घेल ड्रेन में गंदगी मिली। डीसी ने निर्देश दिए कि ड्रेन के दूसरी ओर बने नाले की गाद को जेसीबी से पूरी तरह निकालने को कहा गया।
- ईको ड्रेन में सफाई की धीमी गति पर डीसी ने नाराजगी जताई। यहां प्राथमिकता पर कार्य पूरा करने को कहा।
- अंबाला ड्रेन में सफाई के लिए भी सिंचाई विभाग को जेसीबी मशीन के साथ-साथ पुलियों के सफाई के लिए नियमित कर्मी तैनात होंगे।
- निगम व सिंचाई अधिकारियों को सभी नालों की सफाई के लिए समय सीमा तय करने व प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।
सामान्य से पांच डिग्री कम तापमान
एक ओर जहां 6.6 एमएम बारिश से सफाई को लेकर परेशानी उत्पन्न हुई वहीं दूसरी ओर गर्मी में झुलस रहे लोगों को कुछ राहत मिली। बुधवार दिनभर हलके बादल फिजा पर छाए रहे। बदले मौसम का आनंद लोगों ने भरपूर लिया। बुधवार दिन का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि सामान्य से पांच डिग्री कम था। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान विभाग ने वीरवार को भी हलकी बारिश व बादल छाए रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
नालों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया है। अधिकारियों को अब 10 जून तक बड़े और 25 जून तक अन्य नालों को साफ करने की डेडलाइन दी गई है। ताकि बरसातों से पहले बेहतर ढंग से सफाई हो सके। कुछ स्थानों पर कार्य संतोषजनक मिला है।
- प्रभजोत सिंह, डीसी अंबाला।