{"_id":"6101b26b8ebc3e09107ed174","slug":"520-gave-military-nursing-exam-auto-drivers-charged-rs-200-for-10-km-ambala-news-knl780880140","type":"story","status":"publish","title_hn":"520 ने दी मिल्ट्री नर्सिंग की परीक्षा, ऑटो चालकों ने 10 किमी का 200 रुपये किराया वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
520 ने दी मिल्ट्री नर्सिंग की परीक्षा, ऑटो चालकों ने 10 किमी का 200 रुपये किराया वसूला
विज्ञापन
पेपर देने आई परिक्षार्थियों की जांच करते सेना के अधिकारी। संवाद
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना की ओर से महानिदेशक मेडिकल सेवाओं ने बुधवार को मिल्ट्री नर्सिंग की परीक्षा आयोजित की गई। सुबह 11 से 1 और दोपहर डेढ़ बजे से साढ़े तीन बजे तक दो सत्रों में परीक्षा हुई। परीक्षा में प्रदेशभर से आए करीब 520 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इससे पहले बरसात के चलते परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए परीक्षार्थियों और उनके साथ आए अभिभावकों के पसीने छूट गए। इतना ही नहीं परीक्षा से चंद घंटे पहले ही परीक्षा केंद्र में तीसरी बार बदलाव कर दिया गया। ज्यादातर परीक्षार्थियों का कहना था कि इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इसीलिए पहले परीक्षार्थी और उनके अभिभावक बलदेव नगर स्थित मारकंडेय कांप्लेक्स में पहुंचे।
बरसात के चलते अंबाला छावनी से बलदेव नगर करीब 10 किलोमीटर के ऑटो चालकों ने 200 रुपये प्रति सवारी किराया वसूला। लेकिन यहां से उन्हें बताया गया कि परीक्षा केंद्र सेक्टर-8 में गुरु गोबिंद इंस्टिट्यूट में बनाया गया है। लिहाजा दोबारा ऑटो चालकों ने बलदेव नगर से सेक्टर-8 तक के 200-200 रुपये वसूले। यहां से परीक्षा केंद्र की दूरी 4 किलोमीटर थी। जबकि कुछ परीक्षार्थी बस के जरिए सीधे अग्रसेन चौक अंबाला शहर में उतर गए। लेकिन यहां से भी परीक्षा केंद्र के ऑटो चालकों ने 100-100 रुपये प्रति सवारी वसूले। यहां से परीक्षा केंद्र की दूरी करीब डेढ़ किलोमीटर थी।
बता दें कि इन सभी परीक्षार्थियों को 14 जुलाई को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। इन पर उस समय परीक्षा केंद्र का पता व परीक्षा का समय निर्धारित किया गया था। इसके बाद 20 जुलाई को ईमेल के माध्यम से परीक्षार्थियों को बताया गया कि उनका परीक्षा केंद्र मारकंडेय कांप्लेक्स अंबाला शहर बनाया गया है। तीसरी बार सेक्टर-8 में परीक्षा केंद्र स्थापित किया गया।
विज्ञापन
हम रोहतक से आए हैं। अंबाला बस अड्डे से लेकर सेक्टर-8 तक के हमसे 200 रुपये प्रति सवारी किराया लिया गया। ऑटो चालकों ने कहा कि हमें स्पेशल जाना पड़ेगा और बरसात भी है। इसीलिए 200 रुपये किराया लगेगा।
नवीन, रोहतक
मैं नर्सिंग का पेपर दिलवाने आया हूं। छावनी बस अड्डे पर उतरकर पुल के नीचे से ऑटो चालक से पूछा तो 200 रुपये प्रति सवारी किराया बताया। बड़ी मुश्किल से 150-150 रुपये प्रति सवारी में ऑटो चालक को मनाया।
अभिषेक, झज्जर
अंबाला कैंट बस अड्डे के पास से ऑटो लिया था। ऑटो चालक ने परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए हमसे 200 रुपये किराया लिया है। 250 रुपये किराये में तो हम रोहतक से अंबाला तक आ गए हैं।
रजनी, परीक्षार्थी।
गोहाना से अंबाला तक करीब 200 रुपये लगे। अंबाला शहर अग्रेसन चौक पर उतरे। इससे आगे ऑटो चालक ने 100-100 रुपये किराया वसूला। पता नहीं था कि सेंटर डेढ़ किलोमीटर दूर है, वरना पैदल चले जाते।
अश्विनी, गोहना
तीन बार परीक्षा केंद्र नहीं बदले गए, केवल दूसरी बार ही बदलाव किया गया था। दोनों सत्रों में करीब 520 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया है।
सोनू, सेंटर हैड।