फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   हाईकोर्ट के जज ने किया जेल का मुआवना, बंदियों व कैदियों की जानी समस्याएं

हाईकोर्ट के जज ने किया जेल का मुआवना, बंदियों व कैदियों की जानी समस्याएं

Sun, 17 Mar 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट के जज ने किया जेल का मुआवना, बंदियों व कैदियों की जानी समस्याएं
हाईकोर्ट के जज ने जेल का किया मुआयना, बंदियों और कैदियों की जानीं समस्याएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। सेंट्रल जेल में शनिवार को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं अंबाला न्यायालय के निरीक्षक जज जीएस संधावालिया ने जेल का मुआयना किया। केंद्रीय कारागार में पहुंचने पर सेशन जज विक्रम अग्रवाल, सीजेएम दानिश गुप्ता, सीजेएम अक्षदीप महाजन और जेल अधीक्षक लखबीर बराड़ ने फूलों का गुलदस्ता देकर न्यायाधीश का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने जेल परिसर में स्थापित शिशु कक्ष का उद्घाटन किया। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से एक कदम अधिकारों की ओर प्रोजेक्ट के तहत विचाराधीन कैदियों के लिए शुरू किए गए अंडर ट्रायल इंफोरमेशन कार्ड का भी शुभारंभ किया। कुछ विचाराधीन कैदियों को कार्ड भी प्रदान किए ताकि विचाराधीन कैदियों को अपने केस से संबंधित जानकारी प्राप्त हो सके। इस दौरान उन्होंने कारागार में जेल प्रशासन द्वारा लगाई चपाती मशीन व बेकरी यूनिट के तैयार उत्पादों का स्वाद चखा। इस दौरान कैदियों व बंदियों द्वारा गीत भी प्रस्तुत किए गए। जेल प्रांगण में पौधरोपण किया गया।

---
जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांची गतिविधियां
न्यायाधीश ने अपने निरीक्षण के दौरान जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की तमाम गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने महिला वार्ड, सिलाई एवं कटाई केंद्र, रसोई, बेकरी यूनिट, जेल में स्थापित कंट्रोल रूम, कानूनी संरक्षण एवं समर्थन केंद्र, जेल अस्पताल का जायजा लिया। जेल उद्योगशाला में हवालाती व बंदियों द्वारा तैयार किए गए लकड़ी उत्पादों को भी देखा। जेल की सफाई व्यवस्था देख कर न्यायधीश जीएस संधावालिया ने जेल प्रशासन की प्रशंसा की। इसके बाद नयायाधीश ने शहर के विभिन्न कोर्टों की कार्रवाई को जांचा। अंत में उन्होंने बार एसोसिएशन के वकीलों के साथ अपने विचार साझा किए। इस मौके पर डीएसपी विशाल छिब्बर, डीएसपी भूपेन्द्र , डीएसपी विवेक, समाज सेवी राधिका चीमा, वंदना सैनी, शिल्पा वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed