फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   आचार संहिता लगते ही उतरवाए होर्डिंग्स

आचार संहिता लगते ही उतरवाए होर्डिंग्स

Mon, 11 Mar 2019 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
आचार संहिता लगते ही उतरवाए होर्डिंग्स
आचार संहिता लगते ही शहर से उतरवाए होर्डिंग्स
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। आचार संहिता लगते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया। नगर निगम ने मुख्य सड़कों एवं अन्य स्थानों पर लगाए गए राजनैतिक एवं अन्य होर्डिंग्स को हटाने का कार्य शुरू कर दिया। शाम को निगम की टीमों ने सिटी पॉलिटेक्निक चौक, मानव चौक, अग्रसेन चौक, प्रेम नगर, जगाधरी गेट के अलावा कैंट में स्टाफ रोड, जगाधरी रोड व अन्य क्षेत्रों होर्डिंग्स उतरवाए।

वहीं लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने शाम को बैठक की, जिसमें उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आचार संहिता नियमों की हमें पूरी तरह से पालना सुनिश्चित करवानी है। उन्होंने बताया कि उपायुक्त कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा और वहां पर सिंगल विंडो स्थापित होगी। चुनाव से संबंधित जो भी अनुमति लेनी होगी वह अब ऑनलाइन लेनी होगी। ऑनलाइन ही उसकी स्वीकृति दी जाएगी। चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जो भी हिदायतें जारी की गई हैं उनके अनुपालन के तहत हमें पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव करवाना है। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी स्टेशन न छोड़े। उन्होंने यह भी कहा कि प्रचार संबंधी यदि कोई भी होर्डिंग्स या अन्य प्रचार सामग्री है तो वह उसे तुरंत वहां से हटावाएं। बैठक में पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, नगर निगम कमिश्नर मिनाक्षी दहिया, एसडीएम विवेक, एसडीएम नारायणगढ़ अदिति, एसडीएम बराड़ा भारत भूषण कौशिक, तहसीलदार विक्रम अग्रवाल, डीएसपी अजीत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed