{"_id":"5c6477afbdec22739950cb85","slug":"51550088111-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता वाहन से उपलब्ध करा रहे ईवीएम की जानकारी : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता वाहन से उपलब्ध करा रहे ईवीएम की जानकारी : डीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जागरूकता वाहन से उपलब्ध करा रहे ईवीएम की जानकारी
अंबाला सिटी। चुनाव कार्यालय अंबाला द्वारा जागरूकता वाहन के माध्यम से ईवीएम और वीवीपैट की जानकारी दी जा रही है। उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने बताया कि 25 जनवरी को मुख्य सचिव हरियाणा द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर इस जागरूकता वाहन को रवाना किया गया है जोकि लोगों को ईवीएम व वीवीपैट के बारे में जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ईवीएम के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया और वीवीपैट यानी वोटर वैरीफियेबल ऑडिट के बारे में जानकारी दी जा रही है। इस प्रक्रिया के तहत कोई भी मतदाता अपना मत डालने के उपरांत सात सेकेंड तक यह देख सकता है कि उसने किस उम्मीदवार को मत डाला है और वह सही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी ट्रेनिंग के माध्यम से अधिकारियों व कर्मचारियों को भी इस बारे जागरूक किया गया है। साथ ही साथ जिला के शिक्षण संस्थानों में भी शिविर लगाकर ईवीएम व वीवीपैट के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है।