फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - सुबह जीटी रोड पर काली पलटून पुल के निकट हुआ हादसा

- सुबह जीटी रोड पर काली पलटून पुल के निकट हुआ हादसा

Sat, 24 Mar 2018 01:35 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
- सुबह जीटी रोड पर काली पलटून पुल के निकट हुआ हादसा
चालक ने अचानक ब्रेक लगाए, दो बस और कार की भिड़ंत में छह यात्री घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
जीटी रोड पर काली पलटून पुल के पास शुक्रवार को हिमाचल रोडवेज की एक बस के पीछे दूसरी बस जा भिड़ी। बसों के एकाएक ब्रेक लगने से कार भी दूसरी बस के पीछे जा भिड़ी। हादसे में दूसरी बस में सवार छह यात्री घायल हो गए। घायलों को कैंट सिविल अस्पताल लाया गया जहां सभी की हालत खतरे से बाहर है।
जानकारी मुताबिक दिल्ली से ऊना जा रही हिमाचल रोडवेज की दो बस काली पलटून पुल के पास करीब पौने बारह बजे पहुंची, तभी आगे चल रही बस चालक ने एकाएक ब्रेक लगा दिए। इस दौरान पीछे आ रही दूसरी रोडवेज बस पहली बस से जा भिड़ी। दूसरी बस के पीछे एक कार आ रही थी वो भी बस के पीछे जा भिड़ी। हादसे में बस में सवार छह लोग घायल हो गए जिन्हें सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन

घायलों की पहचान हिमाचल प्रदेश के महीदपुर निवासी 57 वर्षीय महिला प्रोमिला, 35 वर्षीय रंजना, ऊना निवासी 69 वर्षीय मनोहर लाल, 39 वर्षीय अंजू, अंजू का बेटा 15 वर्षीय करनव और सात वर्षीय कृष्णन घायल हो गया। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर थी। घायल अंजू ने बताया कि वह दिल्ली से ऊना जा रहे थे। बस में अगली सीटों पर बैठे थे कि तभी अगली बस के चालक ने एकदम ब्रेक लगा दी जिसके बाद उनकी बस आगे जा रही बस से टकरा गई। उधर मामले की सूचना मिलते ही पड़ाव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बसों को जीटी रोड से हटवाया और यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed