फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - पंजाब के खन्ना निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

- पंजाब के खन्ना निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Thu, 08 Mar 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
- पंजाब के खन्ना निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
40 वर्षीय व्यक्ति की होटल में संदिग्ध हालत में मौत, तीन साल से खरड़ निवासी विधवा महिला के साथ था रिलेशनशिप में
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
बस स्टैंड के पास लालकुर्ती एरिया स्थित एक होटल में 40 वर्षीय व्यक्ति की मंगलवार देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के समय खरड़ निवासी एक विधवा महिला भी साथ मौजूद थी जिसे पंजाब के खन्ना निवासी परविंद्र ने बुलाया था। उक्त महिला ने परविंद्र की तबीयत खराब होने पर होटल स्टाफ को सूचना दी। इसके बाद स्टाफ ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद परविंद्र को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मुताबिक खरड़ निवासी महिला के साथ परविंद्र तीन साल से रिलेशनशिप में था, वहीं परविंद्र की पत्नी और बच्चे अमेरिका में रहते हैं। जानकारी मिली है कि परविंद्र नशा करता था और परिवार ने उसे जायदाद से बेदखल कर रखा था। महिला का कहना है कि परविंद्र उससे पैसे मांगता था, मंगलवार को तीन हजार रुपये मांगें थे जिसे देने के लिए होटल में बुलाया था। वहीं पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हृदय में खून जमना बताया जा रहा है।

यह है मामला :
बस स्टैंड के पास स्थित लालकुर्ती स्थित होटल में पंजाब के खन्ना निवासी 40 वर्षीय परविंद्र सिंह ने एक महिला को बुलाया जिसके साथ वह तीन वर्षों से रिलेशनशिप में था। महिला रात को होटल पहुंची, दोनों कमरे में ही मौजूद थे कि मध्य रात महिला ने होटल स्टाफ को परविंद्र की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। स्टाफ ने आनन-फानन में पुलिस और सिविल अस्पताल को मामले के बारे में बताया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परविंद्र सिंह के शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस को जानकारी मिली कि परविंद्र सिंह की पत्नी और बच्ची उससे अलग अमेरिका में रह रहे थे। वह इस बात को लेकर टेंशन में था और अब नशे का आदि हो गया था। उसे नशा मुक्ति केंद्र तक ले जाया गया था। इसको देख परिवार ने उसे घर से बेदखल तक कर दिया था। इसी बीच उसकी जान-पहचान खरड़ निवासी विधवा महिला से हुई। मंगलवार रात को भी परविंद्र ने महिला को होटल में बुलाया। दोनों होटल में थे जब एकाएक परविंद्र की तबीयत खराब होने के बाद दम तोड़ दिया। परविंद्र के चचेरे भाई चंचल दीप ने बताया कि उन्हें परविंद्र की मौत के बारे में पुलिस से सूचना मिली थी जिसके बाद वो अंबाला आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया कि वह पैसे देती थी परविंद्र को
पुलिस ने होटल में ही मौजूद खरड़ निवासी महिला से पूछताछ की तो उसने परविंद्र से रिलेशनशिप की बात मानी और बताया कि परविंद्र नशे का आदि था। मंगलवार को परविंद्र ने उसे तीन हजार रुपये मांगे और यह राशि लेकर होटल में मिलने के लिए बुलाया था। यहां आने पर उसने पाया कि परविंद्र ने काफी शराब पी रखी थी। रात को कुछ समय होटल में रुकने के बाद परविंद्र फिर से बाहर शराब पीने के लिए चला गया। इसके बाद जब वह होटल में आया तो नशे में था। वह सो गया और कुछ समय बाद उसकी हालत बिगड़ गई।



मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है कि जिसमें हृदय में खून जमना मौत का कारण बताया गया है। महिला के भी बयान लिए गए हैं जिसने बताया कि वह विधवा है और अकसर परविंद्र उससे पैसे मांगता था। -एसआई सूबे सिंह, इंचार्ज, लालकुर्ती पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed