{"_id":"692b442496bb66c824068819","slug":"48-patients-were-examined-in-the-health-check-up-camp-ambala-news-c-36-1-amb1003-153884-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: स्वास्थ्य जांच शिविर में 48 मरीजों को जांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: स्वास्थ्य जांच शिविर में 48 मरीजों को जांचा
Sun, 30 Nov 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
मटहेड़ी जट्टां गांव में लगाए गए स्वास्थ्य जांच शिविर में मरीजों को चेक करते हुए चिकित्सक। संवाद
जलबेड़ा। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से मटहेड़ी जट्टां में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। जिसमें 48 मरीजों का नि:शुल्क चेक किया गया, इसके साथ ही मरीजों को संबंधित बीमारी की दवाइयां भी वितरित की गईं। इस दौरान टीबी मुक्त पंचायत अभियान के तहत गांव के 40 लोगों की बलगम के सैंपल भी लिए गए ताकि टीबी उन्मूलन अभियान को जमीनी स्तर पर सफल बनाया जा सके। इसके अलावा ग्रामीणों ने मौके पर ही हाई व लो बीपी, शुगर, मलेरिया आदि के चेकअप भी करवाए गए।
कार्यक्रम में मौजूद सरपंच पूजा रानी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का यह कार्य बड़ा ही सराहनीय है। इससे गांव में ही लोगों को विभिन्न बीमारियों का उपचार प्राप्त हो जाता है, इसलिए हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हम भी शिविर में जाकर अपनी जांच करवाएं। शिविर में डॉक्टर किरणपाल सीएचओ भानोखेड़ी, सीएचओ अवनीत जलबेड़ा, मामराज, आशा वर्कर ममता व मनजीत मौजूद रहे।