फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   48 new cases of corona came

कोरोना के 48 नए केस आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
48 new cases of corona came
कोरोना का ग्राफ दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। वीरवार को भी जिले में 48 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसमें सबसे सात सरकारी कर्मचारी सहित पांच बच्चे भी शामिल है। इस तरह एक बार फिर बढ़ रहे आंकड़ों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। वीरवार को मिले कुल नए संक्रमित मरीजों के बाद जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 41778 हो गई है। वहीं राहत की बात यह है कि कुल 54 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। ठीक होने वाले मरीजों के बाद कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 40968 हो गई है। वहीं अब सक्रीय मामले भी बढ़कर 268 रह गए हैं। परंतु पिछले दिनों में लगातार बढ़ रही कोरोना की रफ्तार लोगों के लिए आफत खड़ी कर सकती है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान भी तेजी के साथ चलाया जा रहा है। वीरवार को विभाग की ओर से 553 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया है। वहीं अभी तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से 21 लाख 81 हजार 838 कोरोना से बचाव के टीके लगाए गए हैं। इसमें 10 लाख 64 हजार 457 पहली डोज तो 10 लाख 40 हजार 570 दूसरी डोज शामिल है। अभी तक विभाग 76 हजार 811 बूस्टर डोज लगा चुका है। विभाग की माने तो यह अभियान आगे भी ऐसे ही जारी रहेगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सैंपल की संख्या घटा दी गई है। बावजूद इसके कोरोना के नए मामलों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस दौरान औसत 1 हजार से नीचे ही सैंपल लिए जा रहे है बावजूद इसके 50 के करीब मामले सामने आ रहे हैं। वहीं अब स्वास्थ्य विभाग सैंपल की संख्या बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के आंकड़े एक बार फिर बढ़ रहे है। लोगों को कोरोना से बचाव के लिए स्वयं ही सतर्क रहना पड़ेगा।
- कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed