फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   451 newly infected, 630 defeated the epidemic

451 नए संक्रमित, 630 ने दी महामारी को मात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
451 newly infected, 630 defeated the epidemic
अंबाला सिटी। कोरोना के नए मामलों में कमी नहीं आ रही है। शुक्रवार को भी एक साथ 451 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 37 हजार 224 हो गई है। वहीं राहत की बात यह है कि 630 लोग कोरोना से पूरी तरह ठीक हुए हैं। इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 32 हजार 722 हो गई। इस समय 3 हजार 981 सक्रिय मामले हैं जोकि पहले के मुकाबले कम हो रहे हैं। अभी तक 521 की कोरोना से मौत हुई है।
विज्ञापन

नए संक्रमित मिल रहे मरीजों में अधिकतर बच्चे और सरकारी कर्मचारी शामिल हैं। शुक्रवार को आए नए मामलों में 52 सरकारी कर्मचारी हैं। इनमें से अधिकतर उपचार के बाद ठीक हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की माने तो अगर लोग सतर्क रहते हैं तो कोरोना से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शहर से 149, छावनी से 82, चौड़मस्तपुर से 73, नारायगणढ़ से 22, शहजादपुर से 62, बराड़ा से 36 और मुलाना से 27 मरीज संक्रमित मिले हैं। इनमें भी 52 सरकारी कर्मचारी, 12 साल से कम उम्र के 20 बच्चे और 12 से 18 वर्ष के 29 बच्चे शामिल हैं। राहत की बात यह है विदेश से आए किसी भी व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है। यही कारण है कि ओमिक्रॉन से भी राहत मिली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2308 लोगों के सैंपल लिए
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 2 हजार 308 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें 2 हजार 209 आरटी-पीसीआर तो 99 सैंपल एंटिजन किट से शामिल हैं। विभाग अभी तक 7 लाख 89 हजार 131 सैंपल ले चुका है। इनमें 7 लाख 4 हजार 562 सैंपल आरटी-पीसीआर तो 84 हजार 569 सैंपल एंटिजन किट से लिए गए हैं। शुक्रवार को लिए गए सैंपलों की स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट का इंतजार है।
3874 लोगों को लगा बचाव का टीका
विभाग की ओर से 3 हजार 874 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है जबकि 667 प्रीकॉशन डोज लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक 19 लाख 27 हजार 613 लोगों का टीकाकरण किया गया है। इनमें 10 लाख 6 हजार 603 को पहली तो 9 लाख 14 हजार 928 को दूसरी डोज शामिल है। वहीं 6 हजार 82 प्रीकॉशन डोज लगाई जा चुकी है।

कोरोना से बचाव के लिए सभी को दोनों डोज लगवानी जरूरी है। वहीं प्रीकॉशन डोज भी सभी के लिए लगवाना जरूरी है। साथ ही कोरोना के नियमों का पालन भी करते रहें।
-कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed