{"_id":"68c328f11241644f9e01ec7f","slug":"42-players-left-for-state-level-school-sports-competition42-players-left-for-state-level-school-sports-competition-ambala-news-c-36-1-amb1003-149444-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: राज्य स्तरीय विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए 42 खिलाड़ी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: राज्य स्तरीय विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए 42 खिलाड़ी रवाना
Fri, 12 Sep 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
शहर में जिला शिक्षा सदन से राज्य स्तरीय विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता के खिलाड़ियों को रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। जिला शिक्षा सदन से गुरुवार को राज्य स्तरीय विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए आयुवर्ग-17 और 19 की टीम को यमुनानगर और पंचकूला के लिए 42 खिलाड़ियों को रवाना किया गया। इससे पूर्व इन टीम के खिलाड़ियों के दस्तावेज को सहायक शिक्षा अधिकारी खेल अमरिंद्र सिंह की ओर से सत्यापित किया गया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने खिलाड़ियों से भी बातचीत की और उन्होंने खिलाड़ियों को पदक जीतने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करें ताकि अंबाला का नाम रोशन हो सके और वह राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालिफाई हो सकें।
इस दौरान आयुवर्ग-17 और 19 में टेनिस लड़के, भारोतोलन में आयुवर्ग-17 व 19 लड़कियां और क्रिकेट में आयुवर्ग-19 की लड़कियां खेलने के लिए रवाना हुई। उनके साथ कोच भी शामिल रहे। रवाना होने से पहले खिलाड़ियों के दस्तावेज चेक किए गए। यह खेल 12 से 14 सितंबर तक पंचकूला और यमुनानगर में करवाए जाएंगे।
सहायक शिक्षा अधिकारी खेल अमरिंद्र सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिताएं को भी जल्द ही पूरा करवाया जाएगा। लड़के व लड़कियों की अधूरे एथलेक्टिस खेलों को अगले सप्ताह में करवाया जाएगा। इस मौके पर डीपीई गुरदेव सिंह, मोनिका, जगतार ने भी टीम के दस्तावेज सत्यापन में सहयोग किया।