फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   स्वच्छता सर्वेक्षण में सुधरा स्थान, मगर एप के जरिए कूड़ा उठाने का दावा टांय-टांय फिस्स

स्वच्छता सर्वेक्षण में सुधरा स्थान, मगर एप के जरिए कूड़ा उठाने का दावा टांय-टांय फिस्स

Sat, 09 Mar 2019 01:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण में सुधरा स्थान, मगर एप के जरिए कूड़ा उठाने का दावा टांय-टांय फिस्स
अंबाला सिटी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में अंबाला ने पिछले प्रदर्शन के मुकाबले 13 पायदान छलांग लगाते हुए देशभर में 146वां स्थान हासिल किया है। लेकिन एप के जरिये कूड़ा उठाने का दावा टांय-टांय फिस नजर आ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि पांच मार्च को मंत्री अनिल विज ने नगर निगम के ऐप को लांच किया था। दावा था कि एप के जरिए गंदगी की फोटो डालने पर महज तीन घंटे में कूड़ा उठ जाएगा। एप लांच करने के बाद अमर उजाला ने इसकी हकीकत को जाना। तीन अलग-अलग स्थानों की फोटो एप पर अपलोड की गई, मगर निगम कर्मी केवल एक स्थान पर कूड़ा उठा सके। शेष दो स्थानों पर कूड़ा वहीं का वहीं पड़ा था। कूड़ा उठाने के बाद इसकी कोई जानकारी भी एप के जरिए अमर उजाला को नहीं दी गई। साफ है कि अभी कई खामियां है जिसमें सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन


इन स्थानों की फोटो एप में खींचकर डाली
- सुबह 11.38 बजे शहर के नाहन हाउस स्थित गांधी स्कूल के बाहर गंदगी की शिकायत एप के जरिए फोटो डालकर की गई। इसके बाद दोपहर 2.51 पर जाकर उस जगह को देखा तो वहां से काफी हद तक गंदगी साफ कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इसी तरह 11.39 बजे कैथ माजरी में लगे गंदगी के ढेर की फोटो सहित शिकायत एप के जरिये की गई। इसके बाद 2.49 बजे वहां जाकर देखा तो वहां लगा गंदगी का ढेर वैसे ही लगा हुआ था।
- इसके बाद 12.32 बजे शहर अग्रसेन चौक पर पुल के नजदीक पसरी गंदगी की तस्वीर सहित शिकायत एप के जरिये की गई। इसके बाद 5.40 बजे वहां जाकर देखा तो गंदगी वैसे ही पड़ी थी।


स्वच्छ सर्वेक्षण में अंबाला की रैकिंग में सुधार हुआ है जोकि गर्व का विषय है। स्टाफ ने सफाई को लेकर बेहतर कार्य किया है और भविष्य में और बेहतर कार्य हो इस पर ध्यान दिया जाएगा। वहीं नए लांच के लिए मोबाइल एप का अभी पहला दिन था। शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर सफाई कर्मियों को सख्त हिदायत दी गई है। इस एप के जरिये आने वाली शिकायतों पर ध्यान दिया जाएगा।
- सतेंद्र सिवाच, ज्वाइंट कमिश्नर, नगर निगम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed