{"_id":"5c6b0c8dbdec22739e2a5b8b","slug":"41550519437-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार हिम्मतपुरा में लगा नलकूप, पेयजल आपूर्ति शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार हिम्मतपुरा में लगा नलकूप, पेयजल आपूर्ति शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि हिम्मतपुरा वासियों की वर्षों पुरानी पीने के पानी की समस्या दूर हुई है वहीं हिम्मतपुरा, दुधला मंडी, गुलाब मंडी, तोपखाना परेड वासियों को नगर निगम में शामिल करने के कार्य को भी स्वीकृति मिल गई है।
मंत्री विज सोमवार को हिम्मतपुरा में लाखों रुपये की लागत से लगाए गए पेयजल नलकूप का उद्घाटन करने के उपरांत उपस्थित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने लोगों को कहा कि आज का दिन उनके लिए खुशी वाला दिन है। यहां पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य अभिनंदन किया। विज ने इस मौके पर क्षेत्र वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले कई दशकों से हिम्मतपुरा वासियों की पेयजल की समस्या थी, जिसे आज पूरा करने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि यहां पर 23.51 लाख रुपये की लागत से पेयजल नलकूप का उद्घाटन कर क्षेत्रवासियों की इस मांग को पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि हिम्मतपुरा, दुधला मंडी, गुलाब मंडी, तोपखाना परेड क्षेत्र को नगर निगम में शामिल करने बारे हरियाणा सरकार व आर्मी के उच्च अधिकारियों से इस संबंध में बैठक कर सहमति बन गई है और इस बारे उन्हें लिखित पत्र भी मिल गया है। भाजपा के नेतृत्व में नगर निगम में शामिल 13 कॉलोनियों में मालिकाना हक दिलाने का काम भी उन्होंने किया है।
हिम्मतपुरा व अन्य कॉलोनियों को भी नगर निगम में शामिल करने के कार्य का पहला पड़ाव पूरा कर लिया गया है और उनका पूरा प्रयास है कि इन क्षेत्रवासियों को भी मालिकाना हक मिल सके, इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नगर निगम में शामिल होने के बाद नगर नगम क्षेत्र में आने वाली कॉलोनियों में जो सुविधाएं दी जाती हैं, वह भी इन कॉलोनियों को मिल सकेगी। मौके पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त सतेंद्र सिवाच, कैंटोनमेंट बोर्ड के उपाध्यक्ष अजय बवेजा, सोम चोपड़ा, रवि सहगल, पार्षद आशीष, लक्ष्मी देवी, राजू बाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इंदिरा पार्क में निर्माण कार्य का शिलान्यास किया
मंत्री अनिल विज ने इसके उपरांत 1.25 करोड़ रुपये की लागत से इंदिरा पार्क के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यहां पर बेहतरीन फव्वारे, पार्क की चारदीवारी के साथ-साथ कांटेदार तार, सीसीटीवी कैमरे, ओपन जिम, चिल्ड्रन कॉर्नर, सजावटी लाईटें, बैंच सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने का काम किया जाएगा। उन्होंने इस मौके पर यह भी कहा कि यहां पर वन विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे लगाकर इस पार्क की सुंदरता को और बढ़ाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है।