फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   नागा बाबा की समाधि पर उमड़ा भक्तों का सैलाब

नागा बाबा की समाधि पर उमड़ा भक्तों का सैलाब

Mon, 11 Feb 2019 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
नागा बाबा की समाधि पर उमड़ा भक्तों का सैलाब
नागा बाबा की समाधि पर उमड़ा भक्तों का सैलाब
विज्ञापन

फोटो नंबर 47 से 53 व 59
-कुंतलों चढ़ावे के दूध से भक्तों को बांटा खीर का प्रसाद
-हजारों की संख्या में भक्तों ने किए दर्शन
-जगह-जगह लगे लंगर, भक्तों ने खाया प्रसाद
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। धूलकोट गांव के पास एयरफोर्स स्टेशन स्थित संत नागा बाबा की समाधि के दर्शन के लिए रविवार को कपाट खोले गए। सुबह पांच बजे से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतारें दर्शनों के लिए गेट के बाहर लग गईं। जैसे ही कपाट खोले गए, भक्तों का हुजुम उमड़ पड़ा। समाधि के प्रवेश द्वारा से दो सौ मीटर पूर्व ही वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगा दी गई थी। मेले के दौरान एयरफोर्स, पुलिस व अन्य सुरक्षा बल की टीमें हर व्यक्ति की चेंकिंग कर रही थीं। मेले में जगह-जगह खीर और कढ़ी चावल का लंगर लगाया गया। साथ ही गुरुद्वारा कमेटी, अंबेडकर सभा और अन्य सभाओं ने भी विभिन्न व्यंजनों का लंगर लगाया। शाम करीब पांच बजे एयरफोर्स का गेट बंद कर दिया गया। क्विंटलों लीटर दूध का बाबा के दरबार में चढ़ावा चढ़ा। जिसे वहां की संगतों ने खीर व गर्म दूध के रूप में भक्तों में बांटा।

यह है मान्यता
भारत-पाकिस्तान के युद्ध के दौरान जिस समय विमान से पाकिस्तानी सेना ने यहां बम फेंके तो बाबा ने अपने हाथों में बम ले लिए थे, जिस कारण अंबाला बच गया। तभी से इनकी मान्यता बढ़ गई। इसके साथ ही इससे संबंधित अन्य कई गाथाएं भी प्रचलित हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed