फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - कहा, शेर के सामने सारी भेड़ें इकठ्ठी हो रही हैं

- कहा, शेर के सामने सारी भेड़ें इकठ्ठी हो रही हैं

Fri, 25 May 2018 01:40 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
- कहा, शेर के सामने सारी भेड़ें इकठ्ठी हो रही हैं
विपक्षी दल चले हुए कारतूस : विज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि विपक्षी दल एक तरह से चले हुए कारतूस हैं। ये इस तरह से हैं जैसे एक शेर के सामने भेड़ें इकट्ठी हो रही हैं। अनिल विज कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला द्वारा कांग्रेस के 26 को विश्वासघात दिवस मनाने की बात पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि देश के 13 राज्यों में 15 राजनीतिक दल इकट्ठे होकर नरेंद्र मोदी के विजय रथ को रोकेंगे। ये दल राजनीतिक जमीन खिसकते देख एकत्रित हुए हैं, जबकि जनता के कल्याण से इनका कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला द्वारा दिये गए बयान कि 26 मई को केद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर कांग्रेस विश्वासघात दिवस मनाएगी, पर विज ने कहा कि इन्हें अपनी असफलताएं और खिसकती हुई जमीन नजर आ रही, इसलिए ये कुछ भी कर सकते है, ये उनकी मर्जी है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में पुलिस भर्ती की जांच के लिए गृह विभाग से रिकार्ड मांगा है, लेकिन दो बार मांगे जाने के बावजूद विभाग आनाकानी कर रहा है। इससे विभाग के प्रधान सचिव अशोक खेमका भी नाराज है। खेलमंत्री अनिल विज ने कहा कि गृह विभाग को फाइल देने के लिए लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed