{"_id":"5af0ab334f1c1b58098b85e4","slug":"41525721907-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- कहा, पंजाब सरकार पाकिस्तान जाने वाला पानी हरियाणा, राजस्थान को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- कहा, पंजाब सरकार पाकिस्तान जाने वाला पानी हरियाणा, राजस्थान को भेजे
Updated Tue, 08 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नमाज की आड़ में जमीन पर कब्जा स्वीकार नहीं : विज
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
स्वास्थ्य एवं खेलमंत्री अनिल विज ने कहा कि नमाज की आड़ में यदि कहीं पर कब्जा होता है, तो यह गलत है। वे सीएम मनोहर लाल द्वारा नमाज पढ़ने को लेकर दिए बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने कहा कि देश का संविधान हर धर्म को यह आजादी देता है कि वह अपने धार्मिक पद्धति से पूजा अर्चना कर सकता है। इसके लिए कोई रोकटोक नहीं है। लेकिन यदि किसी की जमीन पर कोई व्यक्ति कब्जा करने के नीयत से नमाज पढ़ता है, तो यह गलत है। इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने सीएम मनोहर लाल द्वारा पंजाब के सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह को पत्र लिखकर पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोकने के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह समझ तो पंजाब सरकार को होनी चाहिए कि जो पानी पाकिस्तान जाना चाहिए, वह हरियाणा और राजस्थान में आए। पाकिस्तान जाने वाला पानी इन दोनों राज्यों की जनता के काम आना चाहिए।