फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   शुगर मिल पर ताला जडने पहुंचे किसान, अधिकारियों ने किसानों से की बातचीत, मिल प्रबंधन बोला 15 जून तक क्लीयर कर देंगे हिसाब

शुगर मिल पर ताला जडने पहुंचे किसान, अधिकारियों ने किसानों से की बातचीत, मिल प्रबंधन बोला 15 जून तक क्लीयर कर देंगे हिसाब

Tue, 17 Apr 2018 01:17 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
शुगर मिल पर ताला जडने पहुंचे किसान, अधिकारियों ने किसानों से की बातचीत, मिल प्रबंधन बोला 15 जून तक क्लीयर कर देंगे हिसाब
मिल पर ताला लगाने को अड़े किसान, अधिकारी मनाने में जुटे, प्रबंधन ने 15 जून तक बकाया चुकाने का दिया आश्वासन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर (अंबाला)।
शुगर मिल बनाैंदी प्रबंधन द्वारा किसानों की बकाया पेमेंट का मामला सोमवार को बढ़ गया। पेमेंट की मांग कर रहे किसानों ने सोमवार को मिल गेट पर एकत्रित हुए। इस दौरान किसान मिल के गेट को ताला लगाने को अड़ गए और धरना प्रदर्शन करते हुए मिल प्रबंधन पर भेदभाव का आरोप लगाया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की। स्थानीय किसानों के साथ भेदभाव किये जाने का आरोप लगाते हुए किसान गेट पर एकत्रित होकर ताला लगाने की कोशिश की। वहीं किसानों और अधिकारियों के बीच काफी देर तक बातचीत होती रही, जबकि मौके पर मिल प्रबंधन के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर तय समय सीमा तक पेमेंट क्लीयर करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसान शांत हुए।

यह है मामला
शुगर मिल बनौंदी से जुड़े किसानों की करोड़ों रुपये की पेमेंट मिल पर बकाया है। किसानों का कहना है कि चीनी मिल प्रबंधन बाहरी गन्ना मंगवा रहा है और स्थानीय किसानों को पर्ची तक समय पर नहीं मिल रही है। चीनी मिल बाहरी गन्ने की पेमेंट तो साथ-साथ कर रहा है परंतु स्थानीय किसानों की लाखों रुपए की पेमेंट रोके बैठा है। उन्हें लेबर की पेमेंट, बच्चों का स्कूल में दाखिला करवाने व अन्य जरूरी कार्यों के लिए पैसे की जरूरत है लेकिन उन्हें अपना पैसा लेने के लिए ही चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


अभी तक जनवरी की भी पेमेंट नहीं हुुुुई
गन्ने की बकाया पेमेंट और स्थानीय किसानों को पर्ची न देकर बाहरी गन्ने की खरीद करने पर गुस्साए किसानों ने बनौंदी स्थित नारायणगढ़ शूगर मिल के गेट पर धरना प्रदर्शन कर मिल प्रबंधन पर स्थानीय किसानों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी हरभजन सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाते हुए ताला न लगाने की अपील की। इसके बाद किसान मिल के मुख्य गेट के आगे ही धरना देकर बैठे गए। मौके पर पहुंचे बीडीपीओ नारायणगढ़ सुमित बख्शी ने किसानों को समझाने की कोशिश की परंतु किसान बात मानने के लिए तैयार नहीं थे। किसानों की मांग थी कि पहले मिल स्थानीय किसानों का गन्ना ले उसके बाद बाहरी गन्ना। किसानों ने कहा मिल चलने के समय किसानों को 14 दिन में पेमेंट किये जाने की बात कही गई थी परंतु मिल प्रशासन ने अभी तक किसानों को जनवरी माह की भी पेमेंट नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी किसान को शादी, ट्यूबवेल बोर या अन्य किसी जरूरी काम के लिए तुरंत पेमेंट कर दी जाएगी। जनवरी तक की बकाया पेमेंट इसी सप्ताह में कर दी जाएगी। जून माह में 15 तारीख तक सारी बकाया पेमेंट कर दी जाएगी। सिफारिश से किसी की स्पेशल पेमेंट नहीं की जाएगी। - चरणजीत सिंह डीजीएम मिल प्रबंधन


शुगर मिल प्रबंधन के अधिकारियों को पर्ची सिस्टम ठीक करने व गन्ने की पेमेंट करने के निर्देश दिये हैं। मिल के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र के किसानों का सारा गन्ना एक सप्ताह में पिराई हो जाएगा तथा 31 जनवरी तक की पेमेंट इस सप्ताह में तथा 15 फरवरी तक की पेमेंट अगले सप्ताह में नियमित तौर पर की जाएगी।
- नायब सैनी, श्रम व रोजगार राज्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed