{"_id":"5ad108254f1c1b360b8b46bb","slug":"41523648549-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्यंत चौटाला पर टिप्पणी युवाओं का अपमान : विवेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्यंत चौटाला पर टिप्पणी युवाओं का अपमान : विवेक
Updated Sat, 14 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्यंत चौटाला पर टिप्पणी युवाओं का अपमान : विवेक
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
इनेलो प्रदेश प्रवक्ता विवेक चौधरी ललाना ने कहा कि देश के सबसे युवा सांसद दुष्यंत चौटाला पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा नशे का आदी वाले बयान और टिप्पणी से युवाओं का अपमान हुआ है। विवेक ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने देश के युवा सांसद दुष्यंत चौटाला को नशे का आदी बताकर अपनी बौखलाहट साफ तौर पर जाहिर की है इससे पहले विज को पंजाब के युवा नशेड़ी दिखते थे और अब हरियाणा में युवाओं का वोट लेकर सत्ता में आने के बाद हरियाणा के युवाओं को नशे का आदी बताने लगे हैं। इस समय स्वास्थ्य मंत्री का मानसिक संतुलन पूरी तरह बिगड़ चुका है। अनिल विज भूल गए हैं कि दुष्यंत चौटाला देश के सांसदों में सबसे साफ छवि के युवा सांसद ही नहीं बल्कि एक होनहार खिलाड़ी भी हैं।