{"_id":"5ab407364f1c1bea3f8b46ee","slug":"41521747766-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के खिलाफ धरना छठे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के खिलाफ धरना छठे दिन भी जारी
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवकों पर हमला मामले में पुलिस के खिलाफ धरना छठे दिन भी जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़।
लगभग एक महीने पहले तीन युवकों पर हुए कातिलाना हमले में पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट पीड़ित पक्ष का धरना छठे दिन भी जारी रहा। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित पक्ष धरने पर बैठा है। मामले को लेकर बनाई गई 21 सदस्यीय कमेटी के मुख्य सदस्य मदन चानना ने बताया कि जब तक पुलिस शेष आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती तब तक उनका धरना जारी रहेगा। मदन चानना ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को नगर के दुकानदारों द्वारा किए गए पूर्ण बाजार बंद करने व सहयोग के लिए शहरवासियों का धन्यवाद किया। वीरवार को धरने में पीड़ित मनु शर्मा सहित अमरीक सिंह रज्जूमाजरा, एडवोकेट हरबिलास, रजत शर्मा, मदन चानना, शिविश वशिष्ठ, अमित अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, पार्षद रति राम, मोनू पिपलानी, संजय डांग, मुस्ताक राउमाजरा, नैब सिंह फिरोजपुर, सुरेश पाल नन्हेड़ा, नरेंद्र बबली, राहुल शर्मा, आकाश वालिया, निर्मल खेड़की, जगदीश शर्मा, मनीष शर्मा, श्याम लाल धीमान, ललित धीमान आदि मौजूद रहे।