{"_id":"5aa6d7284f1c1ba8768b52c8","slug":"41520883496-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोते की शादी में शामिल होने विदेश से आए दंपति की ट्रेन की चपेट में आकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोते की शादी में शामिल होने विदेश से आए दंपति की ट्रेन की चपेट में आकर मौत
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोते की शादी में शामिल होने विदेश से आए दंपति की ट्रेन की चपेट में आकर मौत
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
पोते के शादी समारोह में शामिल होने विदेश से अंबाला आए बुजुर्ग दंपति की सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा सिटी रेलवे स्टेशन के साथ सटे फाटक पर रेल लाइन क्रॉस करते समय हुआ। मृतकों की पहचान 88 वर्षीय सोहन लाल जैन और उनकी पत्नी 80 वर्षीय सीता जैन के रूप में हुई है।
सूचना पर पहुंचे रिश्तेदारों के अनुसार इन दिनों दोनों अपने जीजा के पास जैन बाजार में रह रहे थे। जीआरपी ने कार्रवाई के बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिए हैं। उनके अनुसार विदेश में रह रहे दंपति के बेटों के यहां आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम होगा। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग दंपति का एक बेटा न्यूजीलैंड और दूसरा कनाडा में रहता है। आगामी 24 मार्च को इंदौर मेें इनके पोते की शादी होनी है। कुछ दिन पहले ही दोनों विदेश से अंबाला आए थे। वह जैन बाजार में अपने जीजा के पास रह रहे थे। सोमवार को दोनों किसी काम से कचहरी की ओर जा रहे थे। करीब पौने 11 बजे रेलवे स्टेशन के पास स्थित फाटक पर पहुंचे तो वहां रेल लाइन क्रॉस करते समय शान-ए-पंजाब ट्रेन (संख्या-12497) की चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। जैन बाजार से आए उनके संबंधियों ने शवों की शिनाख्त की।